गांव में गठित निगरानी समितियों द्वारा गांव में भ्रमण कर युद्ध स्तर पर शुरू हुआ कार्य

जनपत की खबर , 364

लखनऊ। जिलाधिकारी अभिषेक प्रकाश के कुशल नेतृत्व में कोविड-19 की बीमारी के प्रभावी नियंत्रण हेतु युद्ध स्तर पर कार्य शुरू किया गया..गांव गांव में  गठित निगरानी समितियों के द्वारा लगातार पूरे गांव में भ्रमण सील रहते हुए घर-घर पर प्रत्येक नागरिक के स्वास्थ्य की जांच एवं गांव में सैनिटाइजेशन का कार्य लगातार किया जा रहा है इसी क्रम में आज ब्लॉक काकोरी के ग्राम खुशालगंज फतेहगंज हरदोईयालालनगर प्यारेपुर में  निगरानी समिति की बैठक करके संपूर्ण गांव को कोरोना मुक्त गांव बनाने हेतु  उप जिलाधिकारी  सरोजनी नगर  संतोष कुमार एवं तहसीलदार सरोजनी नगर उमेश कुमार सिंह के द्वारा अपनी निगरानी में इन गांव में सैनिटाइजेशन का कार्य के साथ घर घर स्वास्थ्य संबंधी जांच एवं एंटीजन टेस्ट के साथ-साथ आरटी पीसीआर टेस्ट एवं दवा वितरण का कार्य पूरी सक्रियता के साथ कराया गया।

Related Articles

Comments

Back to Top