मंडलायुक्त द्वारा कोविड-19 कंट्रोल रूम का किया गया निरीक्षण*

जनपत की खबर , 320

 

*मंडलायुक्त द्वारा कोविड-19 कंट्रोल रूम का किया गया निरीक्षण*

*मंडलायुक्त द्वारा L2 हॉस्पिटल का किया गया निरीक्षण*

*मंडलायुक्त द्वारा कोविड-19 के प्रसार की रोकथाम हेतु की जा रही कार्रवाई के संबंध में की गई बैठक*

श्री विजय विश्वास पन्त आई0ए0एस0 आयुक्त, आजमगढ़ मंडल आजमगढ़ द्वारा आज कोविड-19 कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान निगरानी समिति की रिपोर्ट के बारे में पूछा गया है जिस पर जिलाधिकारी अमित सिंह बंसल द्वारा बताया गया कि निगरानी समिति द्वारा ब्लॉक वार रिपोर्ट ली जा रही है। मंडलायुक्त द्वारा निगरानी समिति को कोविड-19 प्रभावी ढंग से निपटने के लिए जनपद में नगरीय तथा ग्रामीण क्षेत्रों में सक्रिय रहने के निर्देश दिए एवं निगरानी समितियों द्वारा डोर-टू-डोर स्क्रीनिंग करने के भी निर्देश दिए। इसके उपरांत निगरानी समिति के पास पर्याप्त मात्रा में मेडिकल किट उपलब्ध करने एवं हर लक्षण युक्त तथा संदिग्ध व्यक्ति को निगरानी समिति द्वारा मेडिकल किट उपलब्ध करवाने के भी निर्देश दिए। उक्त अवसर पर  मंडलायुक्त द्वारा निर्देश दिया गया कि निगरानी समिति प्रतिदिन उन लोगों के नाम तथा फोन नंबर सेक्टर अधिकारी को उसी दिन उपलब्ध कराएंगे जिन्हें मेडिकल किट प्रदान की है यह सूचि तत्पश्चात जिला प्रशासन को उसी दिन उपलब्ध कराई जाएगी तथा इसका सत्यापन आयी0सी0सी0सी0 के माध्यम से सुनिश्चित कराया जाएगा एवं जनप्रतिनिधियों को भी यह सूची उपलब्ध कराई जाएगी। निगरानी समिति सुनिश्चित करेंगी कि लक्षणयुक्त अथवा संदिग्ध व्यक्तियों के पास अलग कक्ष की व्यवस्था हो जिन व्यक्तियों के पास यह व्यवस्था नहीं है उनकी सूची सेक्टर अधिकारी के माध्यम से जिला प्रशासन को दे, ताकि जिला प्रशासन उन्हें क्वारंटाइन सेंटर ले जाने की व्यवस्था कर सके। इसके उपरांत मंडलायुक्त द्वारा L2 हॉस्पिटल परदहां का निरीक्षण किया गया। मौके पर L2 हॉस्पिटल में एडमिट मरीज से फोन के माध्यम से बात की गई जिसमें मरीज से बाथरूम की साफ-सफाई एवं खाना, दवाएं आदि के बारे में पूछा गया जिस पर मरीज द्वारा बताया गया कि खाना, दवा एवं बाथरूम की साफ-सफाई अच्छे ढंग की है। इसके उपरांत उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस से प्रभावी मरीजों के उपचार एवं इसके संक्रमण के प्रसार की रोकथाम हेतु की जा रही कार्रवाई के संबंध में बैठक मंडलायुक्त की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में संपन्न हुई। बैठक में सर्वप्रथम मंडलायुक्त द्वारा ऑक्सीजन सपोर्टेड बेडो की संख्या एवं अन्य बिंदुओं पर चर्चा की गई जिस पर जिलाधिकारी द्वारा बताया गया कि 130 बेड ऑक्सीजन पाइप लाइन, 247 बेड ऑक्सीजन सिलेंडर और 63 बेड ऑक्सीजन कंसंट्रेटर हैं। एंबुलेंस की कुल संख्या 18 है। जनपद में कुल वेंटिलेटर 39 है। इसके उपरांत जिलाधिकारी द्वारा बताया गया कि ऑक्सीजन कंसंट्रेटर की संख्या 63 है समस्त ऑक्सीजन कंसंट्रेटर सरकारी हैं। उक्त अवसर पर जिलाधिकारी द्वारा बताया गया कि जनपद में कुल आर0आर0टी0 की संख्या 62 है एवं रेमडेसीविर की कुल 198 डोज प्राप्त हुआ है जिसमें 116 डोज लगाई जा चुकी है 82 डोज उपलब्ध है तथा आवश्यकतानुसार रोगियों को उपलब्ध कराई जा रही है। उक्त अवसर पर स्वच्छता एवं सैनिटाइजेशन अभियान की स्थिति के बारे में समीक्षा की गई जिसपर जिलाधिकारी द्वारा बताया गया कि जनपद मऊ की 671 ग्राम पंचायतों के 1462 राजस्व ग्रामों में स्वच्छता एवं सैनिटाइजेशन का कार्य 1315 सफाई कर्मियों के माध्यम से विशेष अभियान चलाकर कराया गया। ग्रामीण क्षेत्र में कुल 3380 स्प्रे मशीनें सैनिटाइजेशन हेतु उपलब्ध हैं ग्रामीण क्षेत्र में रोस्टर बनाकर फागिंग का कार्य कराया जा रहा है इसी प्रकार सभी नगर पालिका एवं नगर पंचायतों में प्रतिदिन सफाई ब्लीचिंग, सोडियम हाइपोक्लोराइट का छिड़काव, फॉकिंग का कार्य कराया जा रहा है। इसके अतिरिक्त फायर विभाग द्वारा फायर ब्रिगेड की गाड़ियों से सैनिटाइजेशन का कार्य भी किया जा रहा है। 
   उक्त अवसर पर जिलाधिकारी अमित सिंह बंसल, पुलिस अधीक्षक घुले सुशील चंद्रभान, मुख्य विकास अधिकारी राम सिंह वर्मा, मुख्य राजस्व अधिकारी हंसराज यादव, अपर जिलाधिकारी के हरि सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक, जिला विकास अधिकारी विजय शंकर राय, नगर मजिस्ट्रेट, जिला पंचायत राज अधिकारी, उप जिलाधिकारी, जिला सूचना अधिकारी डॉ0 धनपाल सिंह, अधिशासी अभियंता नगर पालिका सहित समस्त संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Comments

Back to Top