अशोक सिद्धार्थ की बसपा में वापसी नहीं होगी, मायावती ने अफवाहों पर लगाया विराम

अन्य खबरे , 12

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) प्रमुख मायावती ने आकाश आनंद के ससुर अशोक सिद्धार्थ की पार्टी में वापसी की खबरों को सिरे से खारिज कर दिया है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि अशोक सिद्धार्थ को किसी भी कीमत पर बसपा में वापस नहीं लिया जाएगा।

मायावती ने सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए इन खबरों को पूरी तरह निराधार बताया। उन्होंने कहा कि अशोक सिद्धार्थ की बसपा में वापसी को लेकर चल रही खबरों में रत्ती भर भी सच्चाई नहीं है।

बसपा प्रमुख ने लोगों से अपील की कि वे इस तरह की अफवाहों पर बिल्कुल ध्यान न दें। उनके इस बयान के बाद अशोक सिद्धार्थ की पार्टी में वापसी को लेकर चल रही चर्चाओं पर विराम लग गया है।

Related Articles

Comments

Back to Top