लालकृष्ण आडवाणी सीने में संक्रमण के चलते अपोलो अस्पताल में भर्ती, आईसीयू में रखे गए
जनपत की खबर Oct 17, 2026 at 12:55 PM , 15नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व उपप्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी को सीने में संक्रमण के कारण इंद्रप्रस्थ अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अस्पताल प्रशासन के अनुसार, फिलहाल उन्हें आईसीयू में रखा गया है, जहां वरिष्ठ सलाहकार न्यूरोलॉजी डॉ. विनीत सूरी की देखरेख में उनका उपचार चल रहा है।
अस्पताल की ओर से जारी जानकारी के मुताबिक, लालकृष्ण आडवाणी की हालत स्थिर है और चिकित्सकों की टीम उनकी सेहत पर लगातार नजर बनाए हुए है। उनकी स्थिति की कड़ी निगरानी की जा रही है।
आडवाणी के अस्पताल में भर्ती होने की खबर के बाद उनके स्वास्थ्य को लेकर लोगों की नजरें अस्पताल की ओर से जारी होने वाले अगले मेडिकल अपडेट पर टिकी हैं।






_page-0001.jpg)
























Comments