लखनऊ नगर निगम द्वारा लॉक डाउन में बंद पड़ी गुमटियों को तोड़ा एवं किया जा रहा जब्त

जनपत की खबर , 1180

लखनऊ। लखनऊ नगर निगम की दोहरी भूमिका, लॉक डाउन में बंद पड़ी गुमटियों को तोड़ा एवं किया जा रहा जब्त!एक ओर जहां लखनऊ नगर निगम द्वारा पटरी दुकानदारों के लिए वेंडिंग पहचानपत्र और लोन बांटे जाने की काग़ज़ों में प्रिक्रिया चलाई जा रही है तो दूसरी ओर अतिक्रमण के नाम पर उन्हीं पटरी दुकानदारों को बिना कोई वैकल्पिक व्यवस्था के हटाया भी जा रहा है और सामान भी ज़ब्त किया जा रहा है,
        लॉकडाउन के दौरान जब पटरी दुकानदार अपने घरों में रहकर लॉक डाउन का पालन कर रहे हैं तब उनकी बंद पड़ी दुकानों को तोड़ दिया गया और उनके सामान/काउंटर/गुमटियों को लाद लिया गया, मौजूदा घटना 9 मई का नगर निगम ज़ोन 4 का है जब लोहिया पथ पर नगर निगम ने अभियान चलाया। जबकि इस प्रकार की कार्यवाही व अभियान माननीय उच्च न्यायालय लखनऊ द्वारा पारित आदेश दिनांक 22 मई 2019 की अवहेलना है।
        सभी आदरणीय TVC सदस्यगण को इस प्रकरण को गंभीरता से संज्ञान में लेना चाहिए।
       उपरोक्त विषयों को यदि लखनऊ नगर निगम ने गंभीरता से संज्ञान में नहीं लिया और पटरी दुकानदारों का उत्पीड़न बंद नहीं किया तो प्रार्थी आपात बैठक बुलाकर वैधानिक निर्णय लेने पर मजबूर होगा जिसकी सम्पूर्ण ज़िम्मेदारी लखनऊ नगर निगम की होगी।

Related Articles

Comments

Back to Top