HAL के सहयोग से बनाए जा रहे कोविड हास्पिटल का निर्माण कार्य पूरा*

जनपत की खबर , 473

*हास्पिटल संचालन हेतु सभी कार्य किये गए पूर्ण*
*कल हुआ था हास्पिटल का ड्राई रन, आज जिलाधिकारी ने हज हाउस पहुँच कर अस्पताल को अंतिम रूप दिए जाने हेतु समीक्षा की*
*हास्पिटल में होंगे 25 वेंटिलेटर, 100 एच0एफ0एन0सी0 व 130 ऑक्सीजनयुक्त बेड*
*सभी कार्य हुए पूर्ण, बनाया गया ट्राइएज/होल्डिंग एरिया*


10 मई 2021 लखनऊ।
जिलाधिकारी श्री अभिषेक प्रकाश ने बताया कि HAL के सहयोग से बनने वाले कोविड हास्पिटल के सभी कार्य पूर्ण हो चुके है। उन्होंने बताया कि कल उक्त हास्पिटल का ड्राई रन कराया गया था।
    जिसके सम्बन्ध में आज जिलाधिकारी द्वारा हज हाउस पहुँच कर हास्पिटल को अंतिम रूप दिए जाने हेतु समीक्षा की गई। उन्होंने बताया कि सभी कार्य पूर्ण करा लिए गए है। ट्राइएज/होल्डिंग एरिया भी बनाया गया है। उक्त हास्पिटल के द्वारा कोविड रोगियो को जल्द से जल्द उपचार उपलब्ध कराया जाना शुरू किया जाएगा।

 

         उन्होंने बताया कि  255 बेड के कोविड हास्पिटल का कल ड्राई रन कराया गया था। उक्त हास्पिटल में निर्बाध ऑक्सीजन सप्लाई की व्यवस्था उपलब्ध है ताकि रोगियों को किसी प्रकार की असुविधा न होने पाए। उन्होंने बताया कि हास्पिटल एल 2 और एल 3 बेड सुविधा से लैस है। उक्त हास्पिटल में 25 वेंटिलेटर और 100 एच0एफ0एन0सी0 इंस्टाल किये जा चुके है एवं 130 ऑक्सीजनयुक्त बेड की ऑक्सीजन लाइन की व्यवस्था सुनिश्चित करा दी गई है। आवश्यकता अनुसार डॉक्टर्स, नर्स व पैरामेडिकल स्टाफ़ की व्यवस्था भी की जा चुकी है।
साथ ही कोविड सम्बंधित दवाओं और मेडिकल सामग्री की व्यवस्था को भी सुनिश्चित कराया जा चुका है। फायर सेफ्टी व अन्य आवश्यक सर्टिफिकेट प्राप्त हो चुके है। साथ ही अग्निशमन उपकरण की व्यवस्था को भी सुनिश्चित किया जा चुका है।

      साथ ही हास्पिटल ने कोविड रोगियो की मॉनिटरिंग के लिए कन्ट्रोल रूम की भी स्थापना की गई है जहाँ से सीसीटीवी कैमरों के माध्यम रोगियों की मॉनिटरिंग की जाएगी।

 इस अवसर पर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ संजय भटनागर, उपजिलाधिकारी सरोजनीनगर श्री संतोष कुमार व अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Comments

Back to Top