जनता दर्शन में सीएम योगी ने सुनीं लोगों की समस्याएं, अधिकारियों को त्वरित निस्तारण के निर्देश
जनपत की खबर Oct 26, 2026 at 11:42 AM , 15**लखनऊ, 26 अक्टूबर।** मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को अपने सरकारी आवास पांच कालिदास मार्ग, लखनऊ में आयोजित जनता दर्शन कार्यक्रम में प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों की समस्याएं सुनीं। मुख्यमंत्री ने संबंधित अधिकारियों को जन-शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र और प्रभावी निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री ने जनता दर्शन में आए लोगों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं की जानकारी ली और संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक शिकायत को गंभीरता से लेते हुए समयबद्ध तरीके से उसका समाधान किया जाए। उन्होंने जनसमस्याओं के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने तथा पीड़ितों को राहत पहुंचाने के लिए आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने पर जोर दिया।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि आमजन की समस्याओं का समाधान शासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। इसलिए शिकायतों के निस्तारण में संवेदनशीलता, तत्परता और जवाबदेही के साथ कार्य किया जाए।






_page-0001.jpg)
























Comments