पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर राहुल गांधी के काफिले की गाड़ियां आपस में टकराईं, कई घायल; राहुल गांधी सुरक्षित
जनपत की खबर Oct 26, 2026 at 11:40 AM , 16**लखनऊ।** लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के उत्तर प्रदेश दौरे के दौरान पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर उनके काफिले की गाड़ियां आपस में टकरा गईं। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, एक्सप्रेसवे पर 91वें किलोमीटर के माइलस्टोन के पास पांच गाड़ियों और एक एम्बुलेंस के बीच टक्कर हुई। हादसे में कांग्रेस कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों और सुरक्षा व्यवस्था से जुड़े कई लोगों के घायल होने की सूचना है। राहुल गांधी सुरक्षित बताए जा रहे हैं।
इससे पहले लखनऊ एयरपोर्ट पर राहुल गांधी का कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। स्वागत करने वालों में उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती आराधना मिश्रा मोना, राज्यसभा में उपनेता प्रमोद तिवारी और वरिष्ठ कांग्रेस नेता पी.एल. पुनिया शामिल रहे।
राहुल गांधी के काफिले में हुई टक्कर के बाद घायलों की स्थिति और हादसे के कारणों को लेकर विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है। घटना के संबंध में आधिकारिक पुष्टि और घायलों की संख्या सामने आने के बाद स्थिति और स्पष्ट होगी।






_page-0001.jpg)
























Comments