फूल माला पहनाकर सम्मानित किया गया पुलिस स्टाफ को

अन्य खबरे , 305

Krishna kumar shukla
लखीमपुर खीरी। खीरी थाना क्षेत्र के अंतर्गत लगुचा से लेकर चाभेनाथ बॉर्डर तक थाना प्रभारी सुनील कुमार सिंह को और उनके समस्त स्टाफ को गांव और क्षेत्र की जनता ने फूल माला पहनाकर सम्मानित किया साथ में मौजूद डॉक्टर धनीराम थाना प्रभारी सुनील कुमार सिंह की कार्यशैली और हलका इंचार्ज नवीन कुमार द्विवेदी और उनके स्टाफ कोरोना महामारी इतनी भयंकर बीमारी है इसके बीच में यह स्टाफ रात-दिन एक करके हम लोगों को बीमारी से बचाया है और कोई बाहरी आदमी अपने क्षेत्र में ना आने पाए इसको लेकर या स्टाफ बहुत सशक्त रहा। अशोक अवस्थी विमल वर्मा अजय पाल सिंह प्रमोद वर्मा कपिल शुक्ला आलोक वर्मा साथ में सशक्त कार्यकर्ता व्यापार मंडल के वीनू वर्मा ने भी स्टाफ को ऐसा पूर्ण कार्य करने के लिए बधाई दी। दुकानदार से लेकर ग्रामीणों में थाना प्रभारी सुनील सिंह व उनका स्टाफ अपनी कार्यशैली के लिए चर्चा का विषय बना हुआ है।
 

Related Articles

Comments

Back to Top