सोशल मीडिया पर वायरल आपत्तिजनक वीडियो पर कार्यवाही शुरू

अन्य खबरे , 322

Krishna kumar shukla
पड़रिया तुला-खीरी। सोशल मीडिया पर आज सुबह से ही एक वीडियो वायरल हो रहा था जिसमें एक युवक एक जाति विशेष को बहुत भद्दी भद्दी बातें कह रहा है और जब उन जाति विशेष लोगों ने इसके वीडियो को देखा तो वह सभी क्रोधित हुए और कानूनी कार्रवाई के लिए भीरा थाने मे पहुंचे सूचना के मुताबिक आरोपी युवक मालपुर गांव का राकेश पुत्र लल्लू रैदास जिसने एक वीडियो बनाकर एक एप पर अपलोड की है जिसके खिलाफ त्वरित कार्रवाई के लिए समाजसेवी दीपक पांडे अपने एक सहयोगी के साथ पुलिस विभाग को प्रार्थना पत्र दिया है और निवेदन किया गया है कि यदि कोई जल्द ही कठोर कार्रवाई नहीं इसके खिलाफ की गई तो एक जाति विशेष वर्ग की भावनाएं भड़क सकती हैं और थाना क्षेत्र की शांति व्यवस्था पर भी असर पड़ सकता है इसलिए प्रशासन को इसे तत्काल संज्ञान में लेना चाहिए सूत्रों के मुताबिक आरोपी के खिलाफ उचित कार्यवाही जारी है।
 

Related Articles

Comments

Back to Top