स्थानीय नेता एवं कार्यकर्ता प्रभावित लोगों की हरसंभव मदद करें : राहुल गांधी

हेडलाइंस , 528

नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में गैस रिसाव की घटना पर दुख जताते हुए बृहस्पतिवार को पार्टी के स्थानीय नेताओं एवं कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वे प्रभावित लोगों की हरसंभव मदद करें।

उन्होंने ट्वीट किया, मैं विजाग (आंध्र प्रदेश) में गैस लीक के बारे में सुनकर स्तब्ध हूं। मैं इलाके के कांग्रेस के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं से आग्रह करता हूं कि वे प्रभावित लोगों की हरसंभव मदद करें।

गांधी ने कहा, पीड़ित परिवारों के प्रति मेरी संवेदना है। मैं अस्पताल में भर्ती लोगों के जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में बृहस्पतिवार तड़के एक रासायनिक संयंत्र से गैस का रिसाव हो जाने के कारण छह लोगों की मौत हो गई और 100 से अधिक लोगों को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा।

Related Articles

Comments

Back to Top