*140 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से गेंद फेंकने वाले इस भारतीय खिलाड़ी ने टी20 में किया डेब्यू*
राष्ट्रीय Oct 12, 2019 at 02:23 AM , 325नई दिल्ली। India vs West Indies 1st t20 match: वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन मैचों की टी 20 सीरीज के पहले ही मैच में भारत के तेज गेंदबाज नवदीप सैनी (Navdeep Saini) को अंतिम ग्यारह में खेलने का मौका मिल गया। नवदीप ने आइपीएल में शानदार प्रदर्शन कर सबको खूब प्रभावित किया था और इसकी वजह से उन्हें टी 20 टीम में जगह मिली। नवदीप भारत के लिए टी 20 क्रिकेट में डेब्यू करने वाले 80वें खिलाड़ी बन गए हैं।_
_26 वर्ष के नवदीप सैनी (Navdeep Saini) हाएं हाथ के तेज गेंदबाज हैं और वो लगातार 140 किलोमीटर प्रतिघंट की रफ्तार से गेंद फेंकने की क्षमता रखते हैं। घरेलू स्तर पर दिल्ली का प्रतिनिधित्व करने वाले नवदीप सैनी को उनके कमाल के प्रदर्शन की वजह से भारतीय टीम में जगह दी गई थी। नवदीप ने इस आइपीएल में यानी IPL के 12वें सीजन में अपनी कमाल की गेंदबाजी से खूब प्रभावित किया था। खासतौर पर उनकी स्पीड ने सबका दिल जीता था। इस सीजन में वो बैंगलोर की तरफ से खेले थे और 13 मैचों में कुल 11 विकेट लिए थे।_
_घरेलू स्तर पर बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले नवदीप इन दिनों इंडिया ए की तरफ से वेस्टइंडीज दौरे पर थे। उनके घरेलू प्रदर्शन की बात करें तो पता चलता है कि वो कितने खतरनाक गेंदबाज हैं। उन्होंने अब तक कुल 43 फर्स्ट क्लास मैच खेले हैं जिनमें उनके नाम पर कुल 120 विकेट दर्ज हैं। फर्स्ट क्लास मैचों में उनका बेस्ट प्रदर्शन 32 रन देकर छह विकेट है। इसके अलावा 40 लिस्ट ए मैचों में उन्होंने कुल 63 विकेट लिए हैं। उनका बेस्ट प्रदर्शन 46 रन देकर पांच विकेट है।_



























Comments