सी.एम.एस. इण्टर-कैम्पस कराटे प्रतियोगिता के बालक वर्ग में आर.डी.एस.ओ. एवं महानगर कैम्पस संयुक्त विजेता

राष्ट्रीय , 326

लखनऊ, 19 अगस्त। सिटी मोन्टेसरी स्कूल द्वारा सी.एम.एस. कानपुर रोड कैम्पस के हॉल में आयोजित इण्टर-कैम्पस कराटे प्रतियोगिता के बालक वर्ग में सी.एम.एस. आर.डी.एस.ओ. एवं महानगर कैम्पस ने 35-35 अंक अर्जित कर  संयुक्त रूप से चैम्पियन होने का गौरव प्राप्त किया। इस प्रतियोगिता में सी.एम.एस. के 10 कैम्पसों के 100 से अधिक छात्रों ने प्रतिभाग किया एवं उच्च तकनीक एवं दमखम का प्रदर्शन कर अपनी खेल प्रतिभा का जलवा बिखेरा।  25 किग्रा से कम भारवर्ग में आर.डी.एस.ओ. कैम्पस के अक्षत यादव, 30 किग्रा भार वर्ग में गोमती नगर (द्वितीय कैम्पस) के पार्थ शर्मा, 35 किग्रा भार वर्ग में महानगर कैम्पस के सम्यक राज चन्द्रा, 40 किग्रा एवं 45 किग्रा भार वर्ग में आर.डी.एस.ओ. कैम्पस के अगस्त्य सिंह एवं हर्ष राणा, 50 किग्रा भार वर्ग में महानगर कैम्पस के विवान नौटियाल एवं 50 किग्रा से अधिक भार वर्ग में महानगर कैम्पस के रेवान छन्ना विजयी रहे।

Related Articles

Comments

Back to Top