कोरोना के खिलाफ अभियान जारी.....

जनपत की खबर , 388

कोरोना के खिलाफ अभियान जारी...........
सड़को, बाज़ारों, सार्वजनिक स्थानों समेत गली-मुहल्लों में पालिका कर्मी लगातार कर रहे है सैनिटाइज़र का छिड़काव,
नगर पालिका द्वारा चलाया जा रहा है विशेष स्वच्छता अभियान
सदर चौक से पालिकाध्यक्ष मुहम्मद तय्यब पालकी, अपर ज़िलाधिकारी श्री केहरी सिंह ने सफाई कर्मियों को सैनिटाइज़र का छिड़काव करने के लिये हरी झण्डी दिखाकर किया रवाना
मऊनाथ भंजन। कोविड-19 एवं अन्य वेक्टर जनित रोगों के रोकथाम हेतु विशेष स्वच्छता अभियान चलाये जाने के शासन व पालिकाध्यक्ष के निर्देश के क्रम में नगर पालिका परिषद मऊ द्वारा नगर में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत शनिवार को शहर के हर सार्वजनिक स्थानों, गलियों मुहल्लों से कोरोना के साथ-साथ अन्य जीवाणु  और विषाणुओं की मिटा डालने के लिये पालिका कर्मियों ने लाक डाउन के दौरान शहर में सैनिटाइज़र, एवं कीटनाशक दवाओं का छिड़काव किया। सदर चौक से पालिकाध्यक्ष श्री मु0 तय्यब पालकी, अपर ज़िलाधिकारी श्री केहरी सिंह एवं अधिशासी अधिकारी श्री संजय कुमार मिश्रा ने संयुक्त रुप से सफाई कर्मियों को नगर में सेनिटाइज़र के छिड़काव करने के लिये हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। यहां से हाथों मे मशीने लेकर निकले पालिका कर्मियों ने शहर की सड़को, बाज़ारों, गली-कूचों से लेकर चैराहों व सार्वजनिक स्थानों पर सफाई कराकर सैनिटाइज़र, ब्लीचिंग पाउडर सहित कीटनाशक दवाओं का छिड़काव किया। शनिवार को लाॅकडान के दौरान नगर में जहां सन्नाटा पसरा रहा तो वहीं नगर पालिका कर्मी कोरोना वायरस से निजात दिलाने के लिये डटे हुए नज़र आये।  

 इस मौके पर पालिकाध्यक्ष मु0 तय्यब पालकी ने कहा कि नगर पालिका द्वारा कोविड-19 के बढ़ते संक्रमण को दृष्टिगत रखते हुए पूरे नगर में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत नगर के प्रत्येक वार्डों में सफाई, सेनिटाइजेशन एवं फागिंग का कार्य युद्धस्तर पर किया जा रहा है। ताकि समय रहते कोरोना संक्रमण को रोका जा सके और लोगों का महामारी से बचाया सके। पालिकाध्यक्ष ने नागरिकों से निदेवन करते हुए कहा है कि आप सभी सावधानी व सतर्कता बरतें। सोशल डिस्टंेसिंग का पालन करें, दो गज की दूरी बनाये रखे, बार-बार हाथों को सेनिटाइज़र/साबुन से साफ करें, मास्क का प्रयोग करें, एवं भीड़-भाड़ वाली जगहों पर जाने से बचें, स्वच्छता बनाये रखे।

अपर ज़िलाधिकारी श्री केहरी सिंह ने लोगों से शासन के निर्देशों का पूरी तरह पालन करने तथा बिना जरूरत घरों से बाहर न निकलने, मास्क लगाने तथा शासन-प्रशासन का पूर्ण रुप से सहयोग करने की अपील की है। कहा कि लाॅक डाउन का पालन करें, बिना जरूरत व बिना मास्क के घरों से बाहर न निकले, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें, मास्क का प्रयोग करें, अगर किसी व्यक्ति के अन्दर प्रथम दृष्ट्या कोविड-19 के लक्षण दिख रहे हो तो तुरंत जांच कराये,  टीकाकरण भी अवश्य करा लें।  

इस अवसर पर अपर ज़िलाधिकारी श्री केहरी सिंह, अधिशासी अधिकारी- संजय कुमार मिश्रा, सफाई एवं खाद्य् निरीक्षक -सत्य प्रकाश, नरेश कुमार, सभासद प्रतिनिधि अब्दुस्सलाम, के इलावा पालिका के सफाई विभाग के कर्मचारीगण उपस्थित रहें।

Related Articles

Comments

Back to Top