*मतगणना प्रशिक्षण से छूटे कार्मिकों का प्रशिक्षण कल, अनुपस्थित कार्मिकों के खिलाफ दर्ज होगी एफआईआर*

अन्य खबरे , 400

गोन्डा।
जिला निर्वाचन अधिकारी मार्कण्डेय शाही ने बताया है कि आगामी 02 मई को होने वाली पंचायत चुनाव की मतगणना कार्य में जिन कार्मिकों की ड्यूटी लगाई गई है और कतिपय कारणों से मतगणना का प्रशिक्षण नहीं प्राप्त कर सके हें, उनका प्रशिक्षण 30 अप्रैल को शहीदे आजम सरदार भगत सिंह इन्टर कालेज टामसन में अपरान्ह 03 बजे से शुरू होगा।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि ऐसे कार्मिक जो प्रशिक्षण अथवा मतगणना ड्यूटी से अनुपस्थित पाए जाएगें उनके विरूद्ध निर्वाचन कार्य में बाधा डालने सहित अन्य सुसंगत धाराओं में एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।

Related Articles

Comments

Back to Top