ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण में तैनात कर्मचारी की कोरोना से मौत, दर्जनभर अधिकारी पॉजिटिव हुए
हेडलाइंस Apr 26, 2021 at 08:58 PM , 335ग्रेटर नोएडा!
गौतमबुद्ध नगर में कोरोना वायरस कहर बनकर टूट रहा है। सोमवार को ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण में तैनात एक लिपिक की कोरोना वायरस से मौत हो गई है। इस जानकारी के बाद ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण में तैनात कर्मचारियों में दहशत बैठ गई है। जिले में सोमवार को 15 लोगों की मौत कोरोना संक्रमण के कारण हुई है।
मिली जानकारी के अनुसार, समरजीत नाम का एक कर्मचारी संपत्ति विभाग में तैनात था। समरजीत दादरी में रजिस्ट्री कार्यालय में रजिस्ट्री संबंधित काम करता था। जिसके चलते वह दादरी में भी जाता-आता रहता था। बीते दिन समरजीत की अचानक तबीयत खराब हो गई। जिसके बाद उसको ग्रेटर नोएडा में स्थित नवीन अस्पताल में एडमिट करवाया गया।
सोमवार को समरजीत की तबीयत अचानक ज्यादा खराब हो गई। जिसके बाद उसको नवीन अस्पताल से शारदा अस्पताल में रेफर करने लगे। लेकिन उन्होंने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। इससे प्राधिकरण कार्यालय में तैनात कर्मचारी घबराए हुए है। प्राधिकरण में अभी तक करीब एक दर्जन लोग कोरोना वायरस का शिकार हो चुके है।






























Comments