लखनऊ में 76 व्यक्तियों का मास्क चालान काटा गया,7590 रूपए का जुर्माना वसूला गया

हेडलाइंस , 283

लखनऊ। नगर आयुक्त, नगर निगम लखनऊ के निर्देशो के अनुसार प्रत्येक वार्ड के अंतर्गत गठित टीमो द्वारा  विभिन्न सार्वजनिक स्थानों पर मास्क न पहनने वाले 76 व्यक्तियों के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए कुल रु.  7590 का जुर्माना वसूला गया तथा प्रत्येक समय मास्क लगाने हेतु जागरुक किया गया। लोगों को घर घर जाकर कोरोना से बचाव हेतु जागरुक करते हुए सोशल डिस्टेंस एवं बार बार साबुन से हाथ धुलने और कोरोना महामारी से बचने के लिए  हमेशा मास्क का उपयोग करना है।

वार्ड निगरानी समितियों के द्वारा बाहर से आये हुए लोगो के हालचाल एवं इन्फ्लुएंजा जैसे लक्षण जैसे सर्दी, खासी, बुखार होने की स्थिति में अपने की वार्ड निगरानी समिति को तत्काल सूचित करने के लिए अवगत कराया गया। सम्पूर्ण नगर निगम में कुल  वार्ड निगरानी समितियों द्वारा कुल 102 व्यक्तियों का निरीक्षण किया गया जिसमें सभी 102 लोग स्वस्थ्य पाये गये।। ।

Related Articles

Comments

Back to Top