नोएडा रेमडेसीवीर इंजेक्शन की कालाबजारी करने वाला निकला कोरोना पॉजिटिव, पकड़ने वाले पुलिसकर्मियों और क्राइम ब्रांच टीम की जान अटकी -*

हेडलाइंस , 380

गौतमबुद्ध नगर!

गौतमबुद्ध नगर पुलिस और क्राइम ब्रांच टीम ने बुधवार को रेमडेसीवीर इंजेक्शन की कालाबाजारी करने वाले एक आरोपी को नोइडा से गिरफ्तार किया था। अब इंजेक्शन की कालाबाजारी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार करने वाली टीम की जान सांसत में आ गई है। दरअसल, यह आरोपी कोरोना वायरस पॉजिटिव पाया गया है। जिसके बाद आरोपी को पकड़ने वाली पुलिस और क्राइम ब्रांच टीम होम आइसोलेशन में चले गए है।


गौतमबुद्ध नगर पुलिस के प्रवक्ता अभिनेंद्र राजपूत ने बताया कि नोएडा सेक्टर-20 थान पुलिस और क्राइम ब्रांच टीम ने बीते बुधवार की सुबह एक आरोपी रचित घई को दबोचा था। रचित घई कोविड मरीजों को रेमडेसीवीर इंजेक्शन ब्लैक में बेचता था। एक आरोपी रेमडेसीवीर इंजेक्शन 80-80 हजार रुपए में बेचता था। पुलिस ने इस आरोपी के कब्जे से और भी अन्य विदेशी कम्पनियों के इंजेक्शन बरामद किया थ। पुलिस के आरोपी के कब्जे से 105 रेमडेसीवीर इंजेक्शन और डेढ़ लाख रुपए कैश बरामद किए थे।

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसकी कोरोना की जांच करवाई थी। जिसकी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। रिपोर्ट आने के बाद रचित घई को पकड़ने वाली पुलिस टीम की नींद उड़ गई है। पुलिस कमिश्नरेट ने आरोपी को गिरफ्तार करने वाली टीम को होम आइसोलेशन में रहने के आदेश दिए है। पुलिस में इस बात का डर फैल गया है।


आपकों बता दें कि रचित घई मूलरूप से सरस्वती विहार दिल्ली का रहने वाला है। पुलिस ने एक सुचना के आधार पर रचित घई को नोएडा के डीपीएस पब्लिक स्कूल के पास से गिरफ्तार किया था। यह कोरोना मरीजों का की मजबूरी का फायदा उठाकर उनको रेमडेसीवीर इंजेक्शन कई गुना दामों में बेचता था। अब जब पुलिस ने इसकी जांच करवाई तो काफी पुलिसकर्मियों की जान सांसत में आ गई है। इतना ही नहीं उनके परिजन भी होम आइसोलेशन में रहने लगे है ।

Related Articles

Comments

Back to Top