*नोएडा ,सेक्टर-37 पुलिस चौकी आग लगने से जलकर खाक हुई, दमकल की गाड़ियों ने काबू पाया -*

अन्य खबरे , 751

नोएडा!
नोएडा के सेक्टर-37 चौक पर स्थित पुलिस चौकी में रविवार की सुबह अचानक आग लग गई। पुलिस ने इसकी सूचना फायर विभाग को दी। मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक यह पुलिस चौकी जलकर पूरी तरह खाक हो गई थी। बताते चलें कि नोएडा के सेक्टर-39 थाना क्षेत्र के अंतर्गत सेक्टर-37 चौक पर पुलिस चौकी बनाई गई है।


अधिकारियों का कहना है कि आग की वजह से कोई जनहानि नहीं हुई है। प्रथम दृष्टया माना जा रहा है कि चौकी के बगल में स्थित ट्रांसफार्मर में शार्ट सर्किट की वजह से आग लगी थी। लेकिन इसकी बाद में जांच की जाएगी। मुख्य मार्ग से जुड़े होने की वजह से आग पर काबू पाए जाने तक लोग भी उधर जाने से कतराते रहे। दरअसल-37 चौक नोएडा के व्यस्ततम चौक में से एक है। यहां से यूपी-बिहार, आगरा, मथुरा और लोकल नोएडा-ग्रेटर नोएडा-दिल्ली के लिए बसें निकलती हैं। इस वजह से यहां चहल-पहल ज्यादा रहती है।

आज सुबह नोएडा के सेक्टर-37 चौक पर अचानक आग की लपटें और धुआं आसमान छूने लगा। दरअसल सेक्टर-37 चौक पर स्थित पुलिस चौकी में अचानक आग लग गई। पुलिसकर्मियों ने इसकी सूचना दमकल विभाग को दी। सूचना पाकर मौके पर पंहुची दमकल विभाग की कई गाड़ियां और कर्मचारी आग बुझाने में जुट गए। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। हालांकि समय रहते सभी कर्मचारी बाहर आ गए थे। जिससे कोई जनहानि नहीं हुई। आग लगने का कारण चौकी के बगल में लगे टांसफार्मर में शॉट सर्किट को बताया जा रहा है। फिलाहल आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया। हालात सामान्य हैं।

Related Articles

Comments

Back to Top