अभिभावक मंच ने जिला अधिकारी को संबोधित छ सूत्रीय ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट जेएन सचान को दिया

जनपत की खबर , 582

आज सोमवार को अभिभावक मंच  का एक प्रतिनिधिमंडल  अरविंद मूर्ति के कुशल नेतृत्व में जिला अधिकारी को संबोधित छ सूत्रीय ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट जेएन  सचान को दिया गया इस अवसर पर अरविंद मूर्ति ने कहा कि औद्योगिक क्षेत्रों को दिए जा रहे हैं ऑक्सीजन सिलेंडर को तत्काल प्रभाव से रोक दिया जाए और सभी सिलेंडरों का प्रयोग जन स्वास्थ्य के लिए हो सके  जिससे मौत का तांडव कर रहे कोरोना को रोका जा सके और ऑक्सीजन सिलेंडर की कालाबाजारी ना हो यह प्रशासन को सुनिश्चित करना चाहिए इस अवसर पर अभिभावक  मंच के अध्यक्ष अमरेश कुमार सिंह एडवोकेट ने कहा कि सदर अस्पताल में बंद पड़े ऑक्सीजन प्लांट को तत्काल चालू किया जाए निजी अस्पतालों फातिमा हॉस्पिटल . शारदा नारायण अस्पताल के साथ ही सदर अस्पताल में गंभीर प्रकृति के मरीजों के उपचारमें हिला हवाली की जा रही है जिससे जनपद में मौत का ग्राफ बढ़ गया है ऐसे निजी चिकित्सालय और सदर अस्पताल के कृत की जांच कर दोषियों के विरूद्ध कार्रवाई की जाए नहीं तो रविता यादव जैसे लोग इलाज के अभाव में दम तोड़ते रहेंगे l
प्रवीण कुमार सिंह ने कहा कि यदि रविता को समय से इलाज मिल जाता तो आज वह जिंदा होती प्रशासन को सांस की दिक्कत से जूझ रहे मरीजों की समुचित स्वास्थ सुविधा देने की व्यवस्था करनी चाहिए साथी जनपद में स्वास्थ्य सेवाओं की बेहतरी के लिए बुद्धिजीवी वर्गों से प्रशासन को मंथन करने की जरूरत है l अमित कुमार सिंह एडवोकेट पूर्व मंत्री जूनियर टैक्स बार एसोसिएशन दीवानी कचहरी ने कहांयदि जिला प्रशासन ने समय रहते 6 सूत्रीय मांग पत्र पर कार्रवाई नहीं करता है तो अभिभावक मंच आर पार की लड़ाई लड़ने को बाध्य हो जाएगा पत्रक देने वालों में योगेंद्र कुमार प्रजापति एडवोकेट गंगासागर सिंह हेमंत कुमार प्रजापति एडवोकेट बबलू यादव राम बदल पाल सहित दर्जनों मंच के सदस्य उपस्थित रहे l

Related Articles

Comments

Back to Top