लखनऊ में 5461 नये कोरोना संक्रमित
हेडलाइंस Apr 24, 2021 at 08:05 PM , 547लखनऊ। राजधानी में कोरोना संक्रमण का कहर कम होने के नाम नहीं ले रहा है। नये केस जहां लगातार हजारों में मिल रहे हैं, वहीं एक्टिव केसों की संख्या में लगातार उतार चढ़ाव चल रहा है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से शनिवार को जारी रिपोर्ट में जो आंकड़े सामने आये उसमें नये केस कम मिले और ठीक होने वालों की उससे अधिक संख्या थी। दुख की बात ये रही है कि मरने वालों का रिकार्ड हर दिन का टूट गया। प्रतिदिन मौत का आंकड़ा 35 से घटकर पिछले चार दिनों तक जो 18 से 19 पर टिका था वह अचानक बढ़कर 42 हो गया। कोरोना से 42 लोगों की जाने गयी है। वहीं नये संक्रमित केसों की बात करें तो 5461 केस दर्ज किए गये जबकि 5799 लोग ठीक भी हो गये हैं।
शहर में मौजूदा समय में कुल 53 हजार 143 केस एक्टिव हैं। यहां अभी कोरोना के पहले और दूसरे चरण को मिलाकर कुल 1640 लोगों की जानें जा चुकी हैं। बता दें कि पिछले दो दिनों से लगातार ठीक होने वाले मरीजों की संख्या बढ़ी है, इससे थोड़ी सी राहत जरूर मिली है, लेकिन अभी कोरोना संक्रमण का खतरा लगातार बना हुआ है, ऐसे में बचाव की जरूरत है। इस संबंध में जानकार मानते हैं अभी नये केस की अपेक्षा ठीक होने वाले मरीजों की संख्या और बढ़ेगी। सप्ताह में शनिवार और रविवार दो दिन शहर बंद होने से काफी राहत मिली है, इसका असर भी देखने को मिलेगा है। इस बात को डॉक्टर भी मान रहे हैं कि जितना हम भीड़ से खुद को बचाकर रखेंगे और मास्क और सोशल डिस्टेसिंग का पालन करते रहेंगे उतना हम जल्दी कोरोना से निजात पा सकेंगे।






























Comments