ग्रेटर नोएडा ,ऑनलाइन काम होने के बावजूद भी प्राधिकरण के 25 कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव हुए

हेडलाइंस , 460

नोएडा।

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण में कोरोना वायरस संक्रमण लगातार फैल रहा है। सारे काम ऑनलाइन होने के बावजूद कोरोना वायरस का संक्रमण बढ़ रहा है। अब तक करीब 25 प्राधिकरण कर्मचारी और उनके परिजन संक्रमित हो चुके हैं। इसमें कई वरिष्ठ प्रबंधक भी शामिल हैं। 


जनपद में कोरोना के मरीज दिनोंदिन बढ़ रहे हैं। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण भी इससे अछूता नहीं है। प्राधिकरण के कर्मचारी और परिजन कोरोना की चपेट में आ रहे हैं। करीब 25 लोग कोरोना से संक्रमित हैं। इसमें प्राधिकरण के कई वरिष्ठ प्रबंधक भी शामिल हैं। उच्च अधिकारियों ने जीएम वित्त को जिम्मेदारी सौंपी है कि किस तरह से विभागों में काम को सुचारु रखा जाए। क्योंकि कर्मचारियों और अफसरों के संक्रमित होने से काम प्रभावित हो रहा है।

*यमुना प्राधिकरण में फैल रहा वायरस*

यमुना प्राधिकरण में भी अभी तक 15 से ज्यादा लोग कोरोना वायरस का शिकार हो चुके है। कुछ दिनों पहले यमुना प्राधिकरण में एक कोरोना वायरस की जांच के लिए शिविर लगा था। जिसमें करीब 6 लोगों में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई थी। इससे पहले भी यमुना प्राधिकरण में कोरोना के काफी मामले आ चुके है। जिसकी वजह से कुछ दिनों के लिए यमुना प्राधिकरण कार्यालय बंद रहा था।

*नोएडा प्राधिरण में 10 से ज्यादा लोग वायरस की चपेट*

ग्रेटर नोएडा और यमुना प्राधिकरण के अलावा नोएडा प्राधिरण में काम करने वाले 10 कर्मचारी इस समय भी कोरोना संक्रमित है। नोएडा प्राधिकरण की सीईओ रितु महेश्वरी ने प्राधिकरण में काम करने वाले कर्मचारियों को आदेश जारी करते हुए कहा है कि इस विपरीत परिस्थितियों में सर्तक रहकर काम करना होगा। जो भी लोग कोरोना संक्रमित है। वह अपना और अपने परिवार का ध्यान रखे।


आपकों बता दें कि शुक्रवार की देर रात को शुक्रवार की देर रात को नोएडा मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (एनएमआरसी) उप महाप्रबंधक और प्रवक्ता संध्या शर्मा का कोराना वायरस के चलते निधन हो गया है। कोराना वायरस से संक्रमित होने के बाद उनके पति ने उन्हें शुक्रवार की देर रात को नोएडा के सेक्टर-39 स्थित कोविड अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां उन्होंने अंतिम सांस ली है।

Related Articles

Comments

Back to Top