नोएडा के प्राइवेट कोविड अस्पतालों ने किया बड़ा फर्जीवाड़ा, सीएमओ की जांच में खुलासा, डीएम ने 200 बेड खाली करवाए, कल होगा एक्शन

अन्य खबरे , 328

नोयडा।

गौतमबुद्ध नगर के कोविड-19 अस्पतालों में बिस्तरों को लेकर मची मारामारी और ऑक्सीजन क्राइसिस (Oxygen Crisis) के बीच बड़ा खुलासा हुआ है। जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की जांच में सनसनीखेज मामला सामने आया है। जिले के प्राइवेट कोविड-19 अस्पतालों ने गलत ढंग से लोगों को भर्ती किया। जिन लोगों को अस्पतालों में भर्ती करने की जरूरत भी नहीं थी, उन्हें पैसा कमाने के लिए बेड एलॉट किए गए। जांच-पड़ताल में ऐसे करीब 200 मामले सामने आए हैं। गुरुवार की शाम डीएम सुहास एलवाई ने ऐसे 200 बेड खाली करवाए हैं। डीएम की ओर से जानकारी दी गई है कि शुक्रवार को इन अस्पतालों के खिलाफ बड़ा लीगल एक्शन होगा।

Related Articles

Comments

Back to Top