आरटीओ दफ्तर की खबर प्रकाशित होने के बाद जागे परिवहन विभाग के आला अधिकारी।

हेडलाइंस , 620

खबर को संज्ञान में लेते हुए व कोरोना महामारी के बढ़ते हुए प्रकोप के चलते परिवहन विभाग के अधिकारियों ने उठाएं सख्त कदम ।
...................................
23 अप्रैल 2021 से 1 मई 2021 तक ड्राइविंग लाइसेंस संबंधित कार्य को किया गया स्थगित
..................................

ए,के,दुबे 
लखनऊ। कानपुर रोड ट्रांसपोर्ट नगर स्थित परिवहन विभाग के आरटीओ दफ्तर में अभी 3 दिन पहले 20 तारीख को ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने आए शिक्षार्थियों की अत्यधिक भीड़ हो जाने की खबर अखबार ने प्रकाशित की थी। जिसमें सारथी भवन में ड्राईविंग लाइसेंस बनवाने आए शिक्षार्थियों का हुजूम उमडा देखने को मिला था। दफ्तर के अंदर पैर रखने की जगह नहीं वही लोगों की लंबी लाइनें दफ्तर के बाहर तक देखने को मिली थी। इसके साथ ही कोरोना महामारी के चलते लोगों को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना दूभर था।  सारथी भवन मे पैर रखने की जगह ना होने के कारण बाहर धूप में ही घंटों लाइन में खड़े रहकर अपने नंबर आने की प्रतीक्षा करना लोगो के लिए विकराल समस्या के रूप में दिखाई पड़ रहा था। हर व्यक्ति और दफ्तर के कर्मचारी डरे एवं सहमे दिखाई पड़ रहे थे । इसके साथ ही यहां दफ्तर में उस दिन सर्वर की समस्या से ड्राइविंग लाइसेंस संबंधित विभाग के अन्य कार्य काफी धीमी गति से हो रहे थे। सर्वर की समस्या से कर्मचारी और ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने आए शिक्षार्थी समेत अन्य कार्य कराने आए दफ्तर मे लोगों को नाकों चने चबाने के बराबर साबित हो रहा था। लेकिन इनकी समस्या का समाधान करने के लिए दफ्तर से कोई भी अधिकारी सामने निकलकर नहीं दिखाई पड़ा। विभागीय सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार दफ्तर में अधिकारी कोरोना के भय से बहुत थोड़े समय  के लिए ही आते हैं। और इन्हें आते जाते कोई देख भी नहीं पाता कि कब आए और कब दफ्तर से निकल गए । फिर भी दफ्तर में कार्य उल्टे सीधे तरीके से तो हो ही रहे हैं। जब वहां पर मौजूद पत्रकार ने इन समस्याओ के साथ कोरोना महामारी के प्रकोप को देखते हुए खबर को अपने अखबार मे 
लिखकर प्रकाशित किया था । सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार विभाग के अधिकारियों ने खबर को संज्ञानता में एवं कोरोना महामारी के प्रकोप को देखते हुए 23 अप्रैल 2021 आज से 1 मई 2021 तक उत्तर प्रदेश में ड्राइविंग लाइसेंस संबंधित समस्त कार्यो को स्थगित करने का अहम फैसला लिया है। और ड्राईविंग लाइसेंस सम्बंधित सभी कार्यो को 15 मई के बाद रिसिडियूल कर टाइम स्लाट देने का अहम् निर्णय लिया है।

Related Articles

Comments

Back to Top