*सांसों की कालाबाजारी : ऑक्सीजन लेकर पानीपत से सिरसा के लिए रवाना टैंकर गायब, FIR दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस -*

अन्य खबरे , 392

नोयडा।

हरियाणा से एक चौंका देने वाला मामला सामने आया है। सूचना मिली है कि राज्य के पानीपत से ऑक्सीजन लेकर निकला एक टैंकर गायब हो गया। टैंकर को सिरसा पहुंचना था। लेकिन वो निर्धारित समय के काफी वक्त बाद तक भी तय जगह पर नहीं पहुंचा। अब उसकी लोकेशन का पता नहीं चल पा रहा है। पानीपत पुलिस ने जिला ड्रग कंट्रोलर की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है और इसकी छानबीन कर रही है। 


पानीपत के डीएसपी सतीश वत्स ने बताया कि ड्रग इंस्पेक्टर की तरफ से शिकायत आई थी। उन्होंने कहा कि, ‘हमने ऑक्सीजन का एक टैंकर सिरसा भेजा था, जो सिरसा नहीं पहुंचा।’ उनकी शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और इसकी छानबीन की जा रही है। जल्दी पूरे प्रकरण का खुलासा किया जाएगा। बताते चलें कि इस वक्त पूरे देश में ऑक्सीजन की किल्लत के चलते कोरोना जैसी गंभीर बीमारी से पीड़ित नाजुक मरीजों की मौत हो रही है। 


पूरे देश में ऑक्सीजन की कालाबाजारी धड़ल्ले से चल रही है। यह किसी एक राज्य तक सीमित नहीं है। बल्कि देश के हर कोने में प्राण दायिनी ऑक्सीजन का काला कारोबार किया जा रहा है। लोग खुद सिलेंडर भरवाने को मजबूर हैं। लेकिन हजारों रुपए खर्च करने के बावजूद भी सिलेंडर नहीं मिल रहा है ।।

Related Articles

Comments

Back to Top