रेमडेसिवीर इंजेक्शन की कालाबाजारी करने वाले 4 लोगों को गिरफ्तार

जनपत की खबर , 390

लखनऊ।
मानक नगर पुलिस और डीसीपी मध्य की सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्रवाई के दौरान रेमडेसिवीर इंजेक्शन की कालाबाजारी करने वाले 4 लोगों को गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार अभियुक्तों में विकास दुबे, कौशल शुक्ला, अजीत मौर्य व राकेश तिवारी है।

चारों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर मानक नगर पुलिस ने इनके पास से 91 रेमडेसिवीर इंजेक्शन चार फोन और एक स्कूटी व ₹5250 नगद बरामद किए हैं।

पुलिस कमिश्नर लखनऊ डीके ठाकुर की तरफ से गिरफ्तार करने वाली टीम को ₹20 हजार रुपए का नकद पुरस्कार देने की भी घोषणा की गई है।

Related Articles

Comments

Back to Top