*नोएडा कैलाश अस्पताल में कोरोना संक्रमित मरीज ने पांचवीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या की

अन्य खबरे , 338

नोयडा।

नोएडा के सेक्टर-27 में स्थित कैलाश अस्पताल में शुक्रवार की दोपहर को एक कोरोना संक्रमित मरीज ने अस्पताल की पांचवीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली है। जानकारी पुलिस को दे दी गई है। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।


गौतम बुद्ध नगर के मीडिया प्रभारी अभिनेन्द्र राजपूत ने बताया कि दिल्ली के शाहदरा में रहने वाला 51 साल का सुनील बीते 18 अप्रैल को कोरोना पॉजिटिव हो गया था। जिसका इलाज नोएडा के सेक्टर-27 में स्थित कैलाश अस्पताल में हो रहा था। उन्होंने बताया कि शुक्रवार की दोपहर को 51 साल के सुनील ने कैलाश अस्पताल की पांचवीं मंजिल से छलांग लगा दी। अस्पताल का स्टाफ सुनील को अस्पताल में लेकर गया। लेकिन डॉक्टरों ने उसको मृत घोषित कर दिया।


अभिनेन्द्र का कहना है कि शुरुआती जांच में पता चला है कि मरीज कोरोना पॉजिटिव होने के कारण मानसिक तनाव में चला गया था। अस्पताल में उसका इलाज बताया था। लेकिन मानसिक तनाव के कारण उसने शुक्रवार की दोपहर को कैलाश अस्पताल की पांचवीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली है। घटना की जानकारी पुलिस द्वारा मृतक के परिजनों को दे दी गई है ।

Related Articles

Comments

Back to Top