शाहजहांपुर में ट्रेन से हुए हादसे में घायलों के उपचार के निर्देश
जनपत की खबर Apr 22, 2021 at 05:07 PM , 473लखनऊ।
व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) ने शाहजहांपुर में ट्रेन द्वारा वाहनों को टक्कर मारने की दुर्घटना में दिवंगत हुए लोगों की आत्मा की शान्ति की कामना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की
अधिकारियों को बचाव एवं राहत कार्य करने तथा घायल हुए लोगों का समुचित उपचार कराने के निर्देश दिए
लखनऊ: 22 अप्रैल, 2021
प्रदेश के व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री कपिल देव अग्रवाल ने
अपने प्रभार जनपद शाहजहांपुर में ट्रेन द्वारा वाहनों को टक्कर मारने की दुर्घटना में दिवंगत हुए लोगों की आत्मा की शान्ति की कामना की है। उन्होंने शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की। इसके अलावा उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना भी की है।
श्री अग्रवाल ने जनपद के अधिकारियों को बचाव एवं राहत कार्य करने तथा घायल हुए लोगों का समुचित उपचार कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री जी द्वारा मृत व्यक्तियों के आश्रितों को 02-02 लाख रुपए की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की गयी है।































Comments