*नोएडा ओयो होटल की पांचवीं मंजिल से कूदकर छात्रा ने की आत्महत्या, रोबिन पर लगाए गंभीर आरोप -*
हेडलाइंस Apr 22, 2021 at 11:06 PM , 425नोयडा।
नोएडा के थाना फेस-3 क्षेत्र के सेक्टर-121 में स्थित एक ओयो होटल की पांचवीं मंजिल से एक छात्रा ने कूदकर आत्महत्या कर ली है। छात्रा ने मरने से पूर्व अपने पिता को मोबाइल फोन पर एक मैसेज दिया था, जिसमें उसने दिल्ली के रहने वाले एक युवक पर उसे परेशान करने का आरोप लगाया है। छात्रा के मैसेज के अनुसार युवक द्वारा किए जा रहे उत्पीड़न की वजह से उसने आत्महत्या की है। इस मामले में थाना फेस-3 पुलिस ने युवक के खिलाफ आत्महत्या के लिए उत्प्रेरित करने का मुकदमा दर्ज कर घटना की जांच शुरू कर दी है। आरोपी फरार है, पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
अभिनेंद्र राजपूत ने बताया कि दिल्ली के मयूर विहार कॉलोनी की रहने वाली 20 साल की छात्रा कुमारी शेफाली मंगलवार को नोएडा के सेक्टर-121 में स्थित टाउनहाउस होटल में आकर रुकी थी। छात्रा ने मंगलवार शाम को अपने होटल के कमरे के पांचवी मंजिल से छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली है।
थाना प्रभारी ने बताया कि मरने से पूर्व छात्रा ने अपने पिता को मोबाइल फोन पर एक मैसेज भेजा था। जिसमें उसने लिखा है कि ’दिल्ली के रहने वाला एक युवक रोबिन उसे परेशान कर रहा है। उसके उत्पीड़न से परेशान होकर वह आत्महत्या कर रही है।’ इस मामले में रोबिन के खिलाफ छात्रा के परिजनों ने थाना फेस-3 में मुकदमा दर्ज कराया है। आरोपी फरार है। पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही ।।































Comments