वर्तमान चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में कोविड उपचार से जुड़े संस्थान, स्थानीय प्रशासन से संवाद बनाकर कार्य करें-सीएम योगी
जनपत की खबर Apr 21, 2021 at 10:39 PM , 451लखनऊ
मुख्यमंत्री योगी ने वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग से की समीक्षा
लखनऊ, प्रयागराज, वाराणसी तथा कानपुर नगर में कोविड-19 की स्थिति की समीक्षा
कोविड बेड की संख्या को बढ़ाने की कार्यवाही को निरन्तर जारी रखने के निर्देश
सम्बन्धित जनपदों के अधिकारी अपने प्रभारी मंत्री से मार्गदर्शन प्राप्त करते हुए कोरोना नियंत्रण के लिए हर स्तर पर किए जा रहे प्रयासों को और बेहतर करें-सीएम योगी
प्रत्येक कोविड अस्पताल (सरकारी एवं निजी) में एक नोडल अधिकारी नियुक्त किया जाए-सीएम योगी
आॅक्सीजन या किसी जीवन रक्षक औषधि के नाम पर जनता का मनोबल गिराने वाला कार्य नहीं किया जाना चाहिए-सीएम योगी
आॅक्सीजन, जीवन रक्षक दवाओं की कालाबाजारी करने
वालों के विरुद्ध कठोरतम कानूनी कार्यवाही की जाए-सीएम योगी
जनपदों में मेडिकल काॅलेज तथा निजी अस्पतालों में आॅक्सीजन प्लाण्ट की स्थापना की कार्यवाही की समीक्षा प्रमुख सचिव चिकित्सा शिक्षा तथा प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री द्वारा की जाए-सीएम योगी
इण्टीग्रेटेड कमाण्ड एण्ड कण्ट्रोल सेण्टर को प्रभावी ढंग से संचालित किया जाए-सीएम योगी
कोविड अस्पतालों में बेड की उपलब्धता की अद्यतन जानकारी
के साथ-साथ बेड आवंटन की कार्यवाही पारदर्शी प्रक्रिया से की जाए-सीएम योगी
कण्टेन्मेण्ट जोन के प्राविधानों को इन जनपदों में प्रभावी ढंग से लागू किया जाए-सीएम योगी
सरकारी एवं अधिकृत निजी प्रयोगशालाओं में अधिक
से अधिक संख्या में RTPCR टेस्ट किए जाएं-सीएम योगी
प्रवासी कामगारों और श्रमिकों की क्वारण्टीन सेण्टर में स्क्रीनिंग, टेस्टिंग की व्यवस्था के साथ ही स्वच्छता आदि के समुचित प्रबन्ध सुनिश्चित हों-सीएम योगी
कोरोना कफ्र्यू तथा वीकेण्ड पर की जाने वाली साप्ताहिक बन्दी को प्रभावी ढंग से लागू करने के निर्देश, इस दौरान चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाओं के साथ-साथ आवश्यक सामग्री की आपूर्ति प्रभावित न होने पाए-सीएम योगी
वर्तमान चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में कोविड उपचार से जुड़े संस्थान, स्थानीय प्रशासन से संवाद बनाकर कार्य करें-सीएम योगी































Comments