*नोएडा दो दिनों में हुआ 75 कोरोना संक्रमित शवों का अंतिम संस्कार, जानिए कहां से आईं इतनी लाशें -*

अन्य खबरे , 370

नोयडा।

गौतमबुद्ध नगर में कोरोना संक्रमण की गति काफी तेजी से बढ़ गई है। मंगलवार को जिले में 640 कोरोना संक्रमण के नए मामले सामने आए और 8 लोगों की मौत कोरोना संक्रमण से हुई है। लेकिन अंतिम संस्कार स्थल के रिकॉर्ड के मुताबिक मामला कुछ पेचीदा नजर आने लगा है। इस मामले में जिला प्रशासन के रिकॉर्ड अंतिम संस्कार स्थल के रिकॉर्ड से अलग हैं।


बीते सोमवार और मंगलवार को नोएडा और ग्रेटर नोएडा में अंतिम स्थलों पर 95 लोगों का अंतिम संस्कार किया गया है। अंतिम स्थल से मिली जानकारी के मुताबिक इन 95 में से 75 शव कोरोना संक्रमित थे। यानी 75 लोगों की मौत कोरोना वायरस से हुई है। लेकिन जिला प्रशासन द्वारा रोजाना की जारी रिपोर्ट के मुताबिक 2 दिनों में 12 कुल लोगों की ही मौत हुई है। 

*क्या है मामला*

जिला प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार जिले में सिर्फ नोएडा और ग्रेटर नोएडा के लोगों का ही नहीं बल्कि दिल्ली के लोगों का भी नोएडा में ही अंतिम संस्कार किया जा रहा है। दिल्ली के रहने वाले काफी लोगों का नोएडा के अस्पतालों में कोरोना वायरस का इलाज किया जा रहा है। जिसमें से काफी लोगों की मौत भी हो गई है।


जो लोग दिल्ली के रहने वाले है। वो कोरोना संक्रमित होने के बाद नोएडा के भी अस्पतालों में अपना इलाज करवाने आते है। जिसमें से कुछ लोगों की मौत हो जाती है। दूसरी ओर दिल्ली के बाॅर्डर के आस-पास रहने वाले कोरोना संक्रमित शवों का अंतिम संस्कार भी नोएडा मे होता है। दिल्ली में रहने वाले सैकड़ों कोरोना संक्रमित लोगों का अंतिम संस्कार में हो चुका है। 

*एक दिन में 18 से 22 शव दिल्ली से आते है*

दिल्ली में जिन लोगों की मौत कोरोना से होती है। उन लोगों के शव नोएडा आते है। रोजाना करीब 18 लोगों के शव दिल्ली से आ रहे है। कुछ दिनों के अंदर एक दिन में 22-22 शव दिल्ली से नोएडा आए है। ऐसे में नोएडा के श्मशाम घाटों पर शवों का ढेर लग गया है। सोमवार को नोएडा में 51 लोगों का अंतिम संस्कार किया गया और मंगलवार को 48 लोगों का अंतिम संस्कार किया गया है। टोटल में से 75 लोग कोरोना संक्रमित थें।

*सीएनजी के अलावा लकड़ियों से भी हो रहा अंतिम संस्कार*

बढ़ती लाशों के कारण अब सीएनजी के अलावा लकड़ियों का भी इस्तेमाल किया जा रहा है। एक दिन में सैकड़ों लाशें नोएडा के सेक्टर-94 में स्थित अंतिम संस्कार में आती है। जिसके कारण हालत काफी डरावनी होती जा रहा है। हालत यह हो गई है कि सीएनजी के अलावा लकड़ियों से भी अंतिम संस्कार करना पड़ रहा है।

Related Articles

Comments

Back to Top