*ग्रेटर नोएडा बैंक में तैनात कर्मचारी हुए कोरोना पॉजिटिव, जिले में कई सरकारी अधिकारी चपेट में आये -*

अन्य खबरे , 375

नोयडा।
ग्रेटर नोएडा और नोएडा में काफी सरकारी कर्मचारी कोरोना वायरस की चपेट में आते जा रहे है। ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा कस्बे में स्थित इंडियन बैंक के दो कर्मचारियों की कोरोना रिपोर्ट पाॅजिटिव आने से हड़कंप मच गया है। कर्मचारियों के संक्रमित होने से मंगलवार को बैंक की शाखा को बंद रखा गया। बैंक के कुछ और कर्मचारियों में भी कोरोना के लक्षण बताए गए हैं। जिनकी जांच कराई जा रही है। 

इंड़िन बैंक के प्रबंधक मयंक शर्मा ने बताया कि सोमवार को बैंक के कैशियर और फील्ड आफिसर की कोरोेना रिपोर्ट पाॅजिटिव आई है। दोनों कर्मी दिल्ली और गाजियाबाद से रबूपुरा आकर बैंक में डयूटी करते है। कर्मचारियों के कोरोना पॉजिटिव मिलने के कारण मंगलवार को बैंक की शाखा को बंद कर बैंक को सैनिटाइज किया गया है ।।

Related Articles

Comments

Back to Top