*ग्रेटर नोएडा घर में घुसकर किशोरी से छेड़छाड़ करना पड़ोसी को पड़ा महंगा, टूटी दोनों टांगे -*

अन्य खबरे , 413

नोयडा।
ग्रेटर नोएडा दनकौर थाने क्षेत्र में स्थित एक गांव में एक किशोरी से छेड़छाड करना पड़ोसी को महंगा पड़ गया है। युवती के परिजनों ने अपनी बेटी से छेड़छाड़ करने वाले आरोपी युवक की दोनों टांगे तोड़ दीं। घायल युवक का पास के ही एक निजी अस्पताल के उपचार चल रहा है। मंगलवार को किशोरी अपने परिजनों के साथ कोतवाली पहुंची और पुलिस को मामले की शिकायत दी।

    
युवती के पिता ने बताया कि सोमवार की देर रात को उनके पड़ोस में रहने वाला एक युवक उनके घर में घुस गया और उनकी बेटी के साथ छेड़छाड़ करने लगा। जब किशोरी ने शोर मचाना शुरू किया तो घर के लोग मौके पर आ गए। लोगों का कहना है कि इस दौरान युवती के परिजनों ने युवक को पकड़कर जमकर पिटा है। इस मारपीट में युवक की दोनों टांग टूट गई है। 


पिटते हुए युवक के चिल्लाने की आवाज सुनकर गांव के अन्य लोग मौके पर पहुंचे और किसी तरीक से युवक को बचाया। युवक को एक अस्पताल में भर्ती करवाया। मंगलवार की सुबह युवक और पीड़ित युवती के परिजनों में समझौता हुआ और युवक के परिजनों पर जुर्माना लगाया गया। लेकिन मंगलवार की शाम तक जब जुर्माना युवती के परिजनों को नहीं मिला तो युवती के परिजनों ने पुलिस को शिकायत दी। युवती के परिजनों ने इस मामले में दनकौर पुलिस को लिखित शिकायत दी है। 


हालांकि अब किशोरी के परिजनों का कहना है कि उन्होंने युवक के साथ मारपीट नही की है। घर की दीवार कूदते समय ही उसकी टांगों में चोट आई है। इस सम्बंध में पुलिस का कहना है कि मामले की जांच करके उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Comments

Back to Top