प्रेस स्वतंत्रता दिवस पर सदस्य जिला पंचायत ने पत्रकारों को किया सम्मानित
अन्य खबरे May 03, 2020 at 11:23 PM , 351Krishna kumar shukla
गोला गोकर्णनाथ खीरी। एक ओर भारतवर्ष के समेत तमाम देशों में कोरोना जैसी वैष्विक बीमारी के चलते सारा जीवन अस्तव्यस्त है वही कोरोना योद्धा बनकर उभर रहे भारत के जवान किसी की परवाह न करके दिन-रात भारत की सेवा में लगे हुए हैं जिसको लेकर कई सामाजिक संगठन उनको सम्मानित करने में भी पीछे नहीं हट रहे हैं। ज्ञात हो कि हमारे देश का लोकतंत्र का चैथा स्तंभ मीडिया जगत भी किसी के परिचय का मोहताज नहीं है इस समाज में छुपी हुई बुराइयों को उजागर करना एवं उस पर प्रकाश डालना आज मीडिया का कार्य बनकर उभर रहा है जिसके चलते मीडिया कर्मी कोरोना जैसी वैश्विक बीमारी की भी परवाह न करके दिन रात सेवा में लगे हुए हैं और पल-पल की अपडेट एवं खबरों को प्रकाशित कर रहे हैं एवं जाड़ा गर्मी बरसात के दिनों में भी मीडिया कर्मी कोरोना योद्धा बनकर उभर रहे हैं। यह बात जगजाहिर है। इतना ही नहीं जिला लखीमपुर खीरी प्रथम से समाजवादी पार्टी के जिला पंचायत सदस्य महेश कनौजिया ने पत्रकारों को सम्मानित किया। महेश चंद कनौजिया ने अपने संबोधन में कहा कि भारत में कोरोना जैसी वैश्विक बीमारी में मीडिया अपने काम में कारगर साबित हो रही है जिसमें उन्होंने बताया कि समाजवादी पार्टी के मुखिया मुलायम सिंह यादव व अखिलेश यादव ने पार्टी के कार्यकर्ताओं नेताओं विधायकों पूर्व विधायकों सांसदों पूर्व सांसदों को इस कोरोना जैसी बीमारी को लेकर वार्ता की है एवं हर संभव मदद किए जाने का भरोसा दिलाया है। जिसके चलते पिछले दिनों में समाजवादी पार्टी के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव ने प्रधानमंत्री राहत कोष में 2500000 जमा किया जो कि करोना जैसी बीमारी में लोगों को मदद दिलाने का कार्य करेगी ।



























Comments