राजधानी लखनऊ में सिरफिरे युवक का दिखा तांडव

जनपत की खबर , 436

लखनऊ।

अपने आप को रसूखदार बताने वाला युवक भिड़ा लखनऊ पुलिस से की हाथापाई खुला चैलेंज करते हुए देख लेने की कही बात

*कमिश्नरेट पुलिस से झड़प करते हुए की हाथापाई,*

मामला हजरतगंज थाना क्षेत्र के अटल चौक का है जहां पर नाइट कर्फ्यू का पालन करवाने के लिए हजरतगंज थाने की पुलिस एवं ट्रैफिक में लगे सब इंस्पेक्टर द्वारा रॉन्ग साइड से आ रहे बिना मास्क के युवकों को रोका गया तो मारपीट पर उतर आए,बड़ी-बड़ी धमकियां देते हुए, सिरफिरा युवक कमिश्नरेट पुलिस को चैलेंज करता रहा, वहीं कमिश्नरेट की पुलिस लगातार युवक को समझा रही थी, इसके बावजूद भी अपने आप को रसूखदार बताते हुए देख लेने की बात कही, 


ऐसे में हजरतगंज इंस्पेक्टर को स्वयं मौके पर पहुंचना पड़ा  वहां पर मौजूद पुलिसकर्मियों द्वारा जबरन युवक को पकड़कर हजरतगंज कोतवाली ले जाया गया।

Related Articles

Comments

Back to Top