22 अप्रैल से बैंकों का समय 10 से 2 बजे
जनपत की खबर Apr 20, 2021 at 11:20 PM , 367लखनऊ।
*22 अप्रैल से बैंकों का समय 10 से 2 बजे आमजन के लिए तथा 4 बजे बैंक के बंद हो जाएंगी*
संक्रमण से उपजे हालात को देखते हुए बैंकों के समय में भी बदलाव किया गया है। राज्य स्तरीय बैंकर्स कमेटी एसएलबीसी की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से हुई बैठक में मंगलवार को अहम निर्णय लिया गया। इसके तहत अब प्रदेश भर के बैंकों का समय सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक ही रहेगा। मतलब कोरोना काल के दौरान रोजाना महज 4 घंटे के लिए ही लोगों को बैंकिंग सुविधाएं मुहैया हो सकेगी। यह आदेश 22 अप्रैल से लागू होगा और 15 मई तक प्रभावी रहेगा।































Comments