अक्टूबर से AC, TV, फ्रिज और वॉशिंग मशीन महंगी हो सकती हैं।*

जनपत की खबर , 12

नईं दिल्ली: 1 

कंपनियां 1 अक्टूबर से कई घरेलू उपकरणों की कीमतों में करीब 3 से 8% तक बढ़ोतरी की तैयारी में हैं।

AC, LED TV, फ्रिज, वॉशिंग मशीन और अन्य उपकरणों पर बढ़ती लागत का असर पड़ेगा। कुछ कंपनियों ने पहले ही 4 से 10% तक कीमतें बढ़ा दी हैं।

कॉपर, स्टील, एल्युमिनियम, प्लास्टिक और कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों के साथ रुपये-डॉलर में उतार-चढ़ाव और माल ढुलाई महंगी होने को कीमत बढ़ने की मुख्य वजह बताया गया है।

यह 2026 में घरेलू उपकरण उद्योग में कीमत बढ़ोतरी का तीसरा दौर होगा। कंपनियों को आशंका है कि इससे त्योहारों के दौरान बिक्री पर असर पड़ सकता है।

ब्लू स्टार ने AC और डीप फ्रीजर की कीमतें इस साल तीसरी बार बढ़ाई हैं। कंपनी के मुताबिक कीमतें 5 से 8% तक बढ़ चुकी हैं।

गोदरेज अप्लायंसेज अलग-अलग उत्पादों की कीमतों में करीब 5 से 7% बढ़ोतरी कर सकता है। कुछ ब्रांड अक्टूबर तो कुछ नवंबर से कीमतें बढ़ा सकते हैं।

हायर इंडिया 1 अक्टूबर से AC की कीमत करीब 5% बढ़ाएगी। लागत बढ़ती रही तो दिवाली के बाद और जनवरी में भी कीमत बढ़ सकती है।

डाइकिन ने 16 सितंबर से ही कीमतों में 8 से 10% तक बढ़ोतरी कर दी है। कंपनी ने कॉपर और अन्य कमोडिटी की बढ़ती लागत को वजह बताया है।

टीवी ब्रांड्स की कीमतों में भी बढ़ोतरी की तैयारी है। सुपर प्लास्ट्रॉनिक्स अक्टूबर के बाद TV की कीमत करीब 7% बढ़ा सकती है।

पैनासोनिक फिलहाल बाजार और मांग की स्थिति का आकलन कर रही है। इसके बाद कीमत बढ़ाने पर फैसला लिया जाएगा।

AC की लागत पर कॉपर की कीमतों का खास असर पड़ रहा है। हायर के अनुसार कॉपर करीब 8,000-9,000 डॉलर से बढ़कर 14,500 डॉलर प्रति मीट्रिक टन तक पहुंच गया है।

कंपनियों के लिए त्योहारों का सीजन अहम है। ओणम से दशहरा और दिवाली तक की अवधि सालाना बिक्री में करीब 30 से 40% योगदान करती है।

हालांकि, अगस्त-सितंबर में डीलरों और वितरकों द्वारा पुरानी कीमतों पर पहले से स्टॉक खरीदे जाने के कारण शुरुआती दौर में कीमत बढ़ोतरी का असर कुछ सीमित रह सकता है।

Related Articles

Comments

Back to Top