**अमेरिकी नागरिकों से 7.21 मिलियन डॉलर की साइबर ठगी का मामला, CBI ने मुख्य आरोपी को किया गिरफ्तार**

जनपत की खबर , 18

**अहमदाबाद से संचालित अवैध कॉल सेंटर के जरिए अमेरिकी नागरिकों को बनाया जाता था निशाना**
 
**नई दिल्ली।** केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) ने अमेरिकी नागरिकों को निशाना बनाकर किए जा रहे अंतरराष्ट्रीय साइबर-सक्षम वित्तीय धोखाधड़ी के मामले में मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया है। जांच एजेंसी के मुताबिक, यह गिरोह वर्ष 2024 से गुजरात के अहमदाबाद में अवैध कॉल सेंटरों के जरिए कथित तौर पर सक्रिय था।
 
CBI ने इस मामले में **8 सितंबर 2026** को आरोपी और अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया था। आरोप है कि आरोपी आपराधिक साजिश के तहत खुद को **Federal Trade Commission (FTC), US Attorney, Critical Infrastructure Security Agency (CISA)** सहित अमेरिकी संघीय एजेंसियों के अधिकारियों के रूप में पेश करते थे।
 
VoIP कॉल के जरिए पीड़ितों को बताया जाता था कि उनकी पहचान का इस्तेमाल किसी व्यक्ति द्वारा कंप्यूटर सिस्टम के माध्यम से **बाल अश्लील सामग्री तक पहुंचने** के लिए किया गया है। इसके बाद आरोपियों द्वारा पीड़ितों पर दबाव बनाकर उन्हें अपने बैंक खातों से धन निकालने, सोना खरीदने और अमेरिका में उनके द्वारा नियुक्त कूरियरों को सौंपने के लिए कथित तौर पर मजबूर किया जाता था।
 
CBI के अनुसार, इस तरीके से पीड़ितों से **7.21 मिलियन अमेरिकी डॉलर से अधिक** की धोखाधड़ी की गई।
 
मामला दर्ज होने के बाद CBI ने अहमदाबाद में आरोपी से जुड़े विभिन्न ठिकानों पर व्यापक तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान डिजिटल साक्ष्यों वाले कई **इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बरामद** किए गए।
 
जांच एजेंसी के मुताबिक, अवैध कॉल सेंटर की स्थापना और उसके संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले आरोपी को **23 सितंबर 2026 को गिरफ्तार** किया गया। मामले की जांच अभी जारी है।

Related Articles

Comments

Back to Top