**बेटियों की मुस्कान से खिल उठा मुख्यमंत्री आवास का ‘आंगन’**
जनपत की खबर Aug 28, 2026 at 02:15 PM , 13**रक्षाबंधन पर ‘बिटिया और बहना-यूपी का गहना’ स्नेह बंधन कार्यक्रम में बच्चियों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को बांधी राखी**
**सीएम ने दोहराया बेटियों की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन का संकल्प**
**‘फ्रेंड्स ऑफ योगी परिवार’ की वालंटियर्स ने भी भेजी राखी, बच्चियों से आत्मीय संवाद के बीच गूंजा स्नेह और विश्वास**
**लखनऊ, 28 अगस्त।** रक्षाबंधन के पावन पर्व पर शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास का आंगन बेटियों की चहलकदमी और मुस्कान से खिल उठा। **‘बिटिया और बहना-यूपी का गहना’ स्नेह बंधन कार्यक्रम** में विभिन्न विद्यालयों से पहुंचीं छात्राओं ने मुख्यमंत्री **योगी आदित्यनाथ** की कलाई पर राखी बांधकर भाई-बहन के स्नेह, विश्वास और अपनत्व का भाव प्रकट किया।
मुख्यमंत्री ने भी बच्चियों से आत्मीय संवाद करते हुए उन्हें आशीर्वाद दिया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस दौरान पूरा वातावरण स्नेह, भावुकता और अपनत्व से भर गया। बच्चियों के चेहरों पर मुख्यमंत्री के प्रति विश्वास और आत्मीयता साफ झलक रही थी।
## **रक्षाबंधन श्रद्धा, प्रेम और सामाजिक समरसता का प्रतीक**
रक्षाबंधन की शुभकामनाएं देते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि भारतीय संस्कृति में रक्षाबंधन केवल भाई की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधने का पर्व नहीं है, बल्कि यह **श्रद्धा, प्रेम, विश्वास, जिम्मेदारी और सामाजिक समरसता का प्रतीक** है।
उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार बहनों की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन सुनिश्चित करने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। सरकार बेटियों की शिक्षा, सुरक्षा और बेहतर भविष्य के लिए लगातार प्रयासरत है।
मुख्यमंत्री ने बच्चियों से मन लगाकर पढ़ाई करने, अपने लक्ष्य निर्धारित करने और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि **बेटियां केवल परिवार की शक्ति नहीं, बल्कि प्रदेश और देश की भी शक्ति हैं।** उनके सपनों को पंख देना और आगे बढ़ने के समान अवसर उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है।
## **पवित्र धागे में बंधा स्नेह और विश्वास**
कार्यक्रम में बच्चियों ने मुख्यमंत्री को तिलक लगाकर राखी बांधी और उनके स्वस्थ एवं दीर्घ जीवन की कामना की। मुख्यमंत्री ने भी बच्चियों को आशीर्वाद एवं उपहार प्रदान किए।
राखी के इस पवित्र धागे में जहां बहनों का स्नेह और विश्वास था, वहीं मुख्यमंत्री की ओर से बेटियों की **सुरक्षा, सम्मान और उज्ज्वल भविष्य** के प्रति संकल्प का भाव भी दिखाई दिया। बच्चियों के साथ मुख्यमंत्री का आत्मीय संवाद कार्यक्रम को पारिवारिक माहौल में बदलता नजर आया।
## **कई विद्यालयों की छात्राओं ने लिया हिस्सा**
स्नेह बंधन कार्यक्रम में कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय मलिहाबाद, उच्च प्राथमिक विद्यालय महमूदपुर गोसाईगंज, भारत स्काउट एंड गाइड्स, द संस्कृति स्कूल, अटल आवासीय विद्यालय मोहनलालगंज, एपी सेन मेमोरियल गर्ल्स इंटर कॉलेज, लखनऊ पब्लिक कॉलेज ए-ब्लॉक राजाजीपुरम सहित विभिन्न विद्यालयों की छात्राएं शामिल हुईं।
**अद्रिका, अर्पिता, अंशिका, जाह्नवी, अंकिता, कोमल, आरोही, खुशी, दिव्या, अनायसा, स्तुति और तंजीम फातिमा** सहित छात्राओं ने मुख्यमंत्री को तिलक लगाकर राखी बांधी। मुख्यमंत्री ने बच्चियों से उनकी पढ़ाई और भविष्य की योजनाओं के बारे में भी जानकारी ली।
## **बच्चियों ने पूछे सवाल, मुख्यमंत्री ने दिए जवाब**
मुख्यमंत्री ने छात्राओं के साथ खुलकर संवाद किया। **शैल कुमारी, अनन्या, समृद्धि वर्मा, आयशा बानो, वैष्णवी पाल, दिव्या, अभिलाषा सिंह, आराध्या, श्रेयसी, सृजा, अग्रिमा, माही, याशिका, अनंशी और सुकैना** सहित छात्राओं ने मुख्यमंत्री से बातचीत की और विभिन्न प्रश्न पूछे। मुख्यमंत्री ने उनके सवालों के जवाब देते हुए उनका उत्साहवर्धन किया।
संस्कृति स्कूल की छात्रा **अनायसा भार्गव** को मुख्यमंत्री ने ऑटोग्राफ भी दिया।
## **सीएम ने बच्चियों के साथ खिंचवाई तस्वीरें, ली सेल्फी**
कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने बच्चियों के साथ सेल्फी ली और उनके साथ फोटो भी खिंचवाई। मुख्यमंत्री के साथ तस्वीर लेने को लेकर बच्चियों में खासा उत्साह नजर आया।
उच्च प्राथमिक विद्यालय महमूदपुर की कक्षा-8 की छात्रा **नंदिनी** ने अपने हाथों से बनाया रक्षाबंधन बधाई कार्ड मुख्यमंत्री को भेंट किया। मुख्यमंत्री ने नंदिनी की रचनात्मकता की सराहना करते हुए उसका उत्साहवर्धन किया।
वहीं, **‘फ्रेंड्स ऑफ योगी परिवार’ की वालंटियर्स** ने भी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के लिए राखी भेजकर रक्षाबंधन की शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
रक्षाबंधन पर मुख्यमंत्री आवास में आयोजित यह स्नेह बंधन कार्यक्रम **बेटियों के प्रति सुरक्षा, सम्मान, विश्वास और सामाजिक जिम्मेदारी के संकल्प** का भावपूर्ण संदेश देता नजर आया।







_page-0001.jpg)
























Comments