**उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक के आवास पर गूंजा भाई-बहन के स्नेह का पर्व**
जनपत की खबर Aug 28, 2026 at 01:40 PM , 14**बहनों ने रक्षा सूत्र बांधकर की दीर्घायु और उत्तम स्वास्थ्य की कामना, डिप्टी सीएम ने लिया रक्षा का संकल्प**
**लखनऊ।** रक्षाबंधन के पावन पर्व पर उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री **ब्रजेश पाठक** के आवास पर भाई-बहन के स्नेह, आत्मीयता और विश्वास का अद्भुत संगम देखने को मिला। इस शुभ अवसर पर बड़ी संख्या में पहुंचीं बहनों ने उपमुख्यमंत्री को रक्षा सूत्र बांधकर उनकी दीर्घायु एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।
उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने भी सभी बहनों से स्नेहपूर्वक राखी बंधवाई और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। उन्होंने बहनों की सुरक्षा, सम्मान और हर सुख-दुख में उनके साथ खड़े रहने का संकल्प व्यक्त किया।
**नम्रता पाठक ने किया बहनों का आत्मीय स्वागत**
कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री की धर्मपत्नी **नम्रता पाठक** भी मौजूद रहीं। उन्होंने रक्षाबंधन के अवसर पर पहुंचीं सभी बहनों का आत्मीय स्वागत किया और उनसे आशीर्वाद लिया।
रक्षाबंधन के इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री आवास पर पारिवारिक एवं भावनात्मक माहौल नजर आया। भाई-बहन के पवित्र रिश्ते की मिठास और आपसी स्नेह ने पूरे आयोजन को विशेष बना दिया।






_page-0001.jpg)
























Comments