*रक्षाबंधन पर बहनों को मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी की सौगात, नगरीय बसों में 29 अगस्त की रात तक नहीं लगेगा किराया*
जनपत की खबर Aug 27, 2026 at 02:10 PM , 13*27 अगस्त सुबह 6 बजे से 29 अगस्त रात 12 बजे तक महिलाओं एवं उनके एक सहयात्री को निःशुल्क यात्रा*
*राखी बांधने मायके जाने वाली बहनों के लिए सुगम होगी यात्रा, किराए की चिंता से मिलेगी राहत*
लखनऊ, 27 अगस्त 2026
रक्षाबंधन के पावन पर्व पर प्रदेश की बहनों को मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी ने बड़ी सौगात दी है। मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी के निर्देश पर रक्षाबंधन के अवसर पर नगरीय विकास विभाग के अंतर्गत संचालित नगरीय परिवहन की बसों में महिलाओं एवं उनके साथ यात्रा करने वाले एक सहयात्री के लिए निःशुल्क यात्रा की सुविधा प्रदान की गई है। यह सुविधा 27 अगस्त 2026 को प्रातः 6 बजे से 29 अगस्त 2026 की रात्रि 12 बजे तक लागू रहेगी।
इस निर्णय के तहत निर्धारित अवधि में नगरीय बसों से यात्रा करने वाली महिलाओं और उनके साथ यात्रा करने वाले एक सहयात्री से कोई किराया नहीं लिया जाएगा। इससे रक्षाबंधन पर अपने भाइयों को राखी बांधने के लिए मायके जाने वाली बहनों को यात्रा खर्च की चिंता नहीं करनी पड़ेगी और वे सहजता एवं सम्मान के साथ अपने गंतव्य तक पहुंच सकेंगी।
शासन के निर्णय के अनुसार 27 अगस्त को सुबह 6 बजे से 29 अगस्त की रात 12 बजे तक नगरीय परिवहन की बसों में महिलाओं एवं उनके साथ यात्रा करने वाले एक सहयात्री को निःशुल्क यात्रा की सुविधा मिलेगी। यह सुविधा रक्षाबंधन के पहले और बाद की यात्रा को भी आसान बनाएगी। सरकार का उद्देश्य है कि पर्व के अवसर पर बहनों को आवागमन में किसी प्रकार की असुविधा अथवा आर्थिक बाधा का सामना न करना पड़े।मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार निरंतर ऐसे कदम उठा रही है, जिनसे आमजन का जीवन सुगम हो और महिलाओं को सम्मानजनक एवं सुरक्षित परिवहन सुविधा मिल सके। रक्षाबंधन पर निःशुल्क नगरीय बस यात्रा की यह पहल भी इसी जनकल्याणकारी दृष्टिकोण का हिस्सा है।






_page-0001.jpg)
























Comments