*रक्षाबंधन पर मातृशक्ति को मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी का उपहार, नगरीय बसों में निःशुल्क यात्रा की सुविधा*

जनपत की खबर , 14

*27 अगस्त सुबह 6 बजे से 29 अगस्त रात 12 बजे तक महिलाओं और एक सहयात्री को नहीं देना होगा किराया*

*बहनों की सुविधा और सम्मान के लिए मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी का संवेदनशील निर्णय*

*राखी बांधने मायके जाने वाली बहनों की राह होगी आसान, यात्रा खर्च की चिंता से मिलेगी मुक्ति*

*नारी सम्मान और जनकल्याण के प्रति प्रतिबद्धता का प्रमाण है निःशुल्क बस यात्रा की सुविधा*

लखनऊ, 26 अगस्त 2026

रक्षाबंधन के पावन पर्व पर उत्तर प्रदेश की मातृशक्ति को मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी ने संवेदनशील एवं सराहनीय सौगात दी है। मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी के निर्देश पर प्रदेश में नगरीय परिवहन की बसों में महिलाओं एवं उनके साथ यात्रा करने वाले एक सहयात्री के लिए निःशुल्क यात्रा सुविधा प्रदान करने का निर्णय लिया गया है। यह सुविधा 27 अगस्त 2026 को प्रातः 6 बजे से 29 अगस्त 2026 की रात्रि 12 बजे तक उपलब्ध रहेगी।

मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी के इस निर्णय से रक्षाबंधन के अवसर पर अपने भाइयों को राखी बांधने के लिए मायके जाने वाली बहनों को यात्रा के दौरान किराए की चिंता नहीं करनी होगी। साथ ही, उनके साथ यात्रा करने वाले एक सहयात्री को भी निःशुल्क यात्रा की सुविधा मिलेगी। सरकार का यह कदम रक्षाबंधन के पर्व को और अधिक आत्मीय, सहज एवं आनंदपूर्ण बनाने वाला है।

*बहनों के सम्मान और सुविधा को प्राथमिकता*

मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी ने हमेशा महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और सुविधा को अपनी सरकार की प्राथमिकताओं में रखा है। रक्षाबंधन के अवसर पर निःशुल्क बस यात्रा की यह सुविधा इसी संवेदनशील सोच और ‘नारी सम्मान’ की प्रतिबद्धता का प्रत्यक्ष उदाहरण है। सरकार का प्रयास है कि पर्व के अवसर पर बहनों को अपने मायके अथवा प्रियजनों तक पहुंचने में किसी प्रकार की आर्थिक बाधा का सामना न करना पड़े।शासन के निर्णय के अनुसार नगरीय परिवहन की बसों में 27 अगस्त को सुबह 6 बजे से 29 अगस्त की रात 12 बजे तक महिलाओं और उनके साथ यात्रा करने वाले एक सहयात्री से कोई किराया नहीं लिया जाएगा। इससे रक्षाबंधन के पहले और बाद में होने वाली यात्राओं में भी महिलाओं को सुविधा मिलेगी।

*मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी का संकल्प—जनकल्याण के साथ नारी सम्मान*

मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार निरंतर ऐसे निर्णय ले रही है, जिनसे आमजन के जीवन को सुगम और सुविधाजनक बनाया जा सके। रक्षाबंधन पर महिलाओं के लिए निःशुल्क बस यात्रा की सुविधा भी इसी जनकल्याणकारी दृष्टिकोण का हिस्सा है। यह निर्णय प्रदेश की मातृशक्ति के प्रति सरकार के सम्मान और संवेदनशीलता को दर्शाता है।सरकार के इस निर्णय से बड़ी संख्या में महिलाएं अपने भाइयों को राखी बांधने के लिए सहजता से यात्रा कर सकेंगी। मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी की ओर से रक्षाबंधन पर मातृशक्ति को यह सौगात ‘बहनों का सम्मान, परिवारों में खुशियां और सुगम यात्रा’ के भाव को साकार करती है।

Related Articles

Comments

Back to Top