यूपी विधानसभा: सपा विधायक सचिन यादव सत्र से निष्कासित, विरोध प्रदर्शन पर अध्यक्ष की कार्रवाई
अन्य खबरे Aug 04, 2026 at 04:48 PM , 39लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा में हंगामे के बीच विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने समाजवादी पार्टी के विधायक सचिन यादव को सदन से निष्कासित कर दिया।
बताया गया कि सचिन यादव मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तस्वीर और प्लेकार्ड लेकर सदन में विरोध प्रदर्शन कर रहे थे। अध्यक्ष ने उन्हें कई बार प्रदर्शन रोकने और अपनी सीट पर लौटने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की तस्वीर के साथ इस प्रकार का प्रदर्शन सदन की गरिमा के अनुरूप नहीं है। चेतावनी के बावजूद जब विधायक प्रदर्शन जारी रखते रहे, तो अध्यक्ष ने पहले निष्कासन की चेतावनी दी और बाद में मार्शलों को उन्हें सदन से बाहर ले जाने का निर्देश दिया।
कार्रवाई के बाद समाजवादी पार्टी विधायक दल की बैठक हुई, जिसमें विरोध प्रदर्शन जारी रखने का निर्णय लिया गया। सपा का कहना है कि वह राम मंदिर से जुड़े मुद्दे पर सदन में चर्चा की मांग कर रही है और यह मांग नियमों के तहत उठाई जा रही है।
यह घटनाक्रम विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच बढ़ते राजनीतिक टकराव के बीच सामने आया।



























Comments