संवेदनशील इलाकों में पुलिस ने किया पैदल मार्च
अन्य खबरे Apr 17, 2021 at 10:02 PM , 332गोला खीरी। आगामी 19 अप्रैल को त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के सकुशल संपन्न कराने के चलते हैदराबाद पुलिस ने संवेदनशील बूथ पर पैदल मार्ग किया है। मालूम हो कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को सकुशल कराने के चलते हैदराबाद प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार शर्मा व गोला उप जिला अधिकारी अखिलेश यादव ने हैदराबाद थाना क्षेत्र के लगभग एक दर्जन अति संवेदनशील बूथ का निरीक्षक किया है ।वही ग्राम प्रधानो से बैठक कर पंचायत चुनाव सकुशल संपन्न कराने का आवाह्न किया है। वही गोला उप जिला अधिकारी अखिलेश यादव ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिया कि सोशल डिस्टेंसिंग के चलते मतदान अनिवार्य है वही मतदान केंद्रों पर सैनिटाइजर मास्क, शाबून, पानी की समुचित व्यवस्था रहेगी।



























Comments