चैकी इंचार्ज ने बगैर मास्क लोगों का कटा चालान
अन्य खबरे Apr 17, 2021 at 10:01 PM , 390गोला खीरी। कोरोना के बढ़ते संक्रमण को लेकर राज्य सरकार ने प्रत्येक जिला के आला अधिकारियों को बगैर मास्क लगाए लोगों पर विधिक कार्यवाही एवं जुर्माना वसूलने के निर्देश दिए गए है, जिसके चलते सिकंदराबाद चैकी इंचार्ज मनवीर सिंह ने भारी मात्रा में बगैर मास्क चल रहे लोगों के चालान काटे है। मालूम हो कि उत्तर प्रदेश में कोरोना का सिकेन्ड स्टेप और भी प्रभावी होकर उतरा है, वही लापरवाही के चलते लोग काल के गाल में समा जा रहे हैं, भारी भीड़ भाड़ व मोटरसाइकिल पर बिना मास्क लगाए चल रहे लोगों पर क्षेत्रीय पुलिस ने कार्रवाई की है, जिसके चलते थाना नीमगांव के प्रभारी निरीक्षक गजेंद्र सिंह के नेतृत्व में चैकी इंचार्ज चैकी इंचार्जं सिकंदराबाद मनवीर सिंह ने भारी मात्रा में बगैर मास्क लगाए चल रहे लोगों के चालान काटे हैं, जिनसे भारी मात्रा में जुर्माना वसूल किया गया है, इस अवसर पर चैकी इंचार्ज मनवीर सिंह ने लोगों से निवेदन किया है कि वह कोरोना के बढ़ते संक्रमण को लेकर सतर्कता बरतें 2 गज की दूरी, व बिना मास्क लगाए किसी को भी निकलने की इजाजत नहीं है, बगैर मास्क लगाए मिलने पर आर्थिक दंड व जुर्माना वसूला जाएगा।



























Comments