50 हजार के इनामी बदमाश राहुल काछी STF के हत्थे चढ़ा, उत्तराखंड से गिरफ्तारी
अन्य खबरे Aug 02, 2026 at 08:25 PM , 17प्रयागराज/लखनऊ। उत्तर प्रदेश स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने हत्या के प्रयास के मामले में वांछित और 50 हजार रुपये के इनामी अपराधी राहुल काछी उर्फ राहुल कुशवाहा को उत्तराखंड के हरिद्वार से गिरफ्तार किया है। आरोपी प्रयागराज के कर्नलगंज थाने में दर्ज मुकदमे में फरार चल रहा था।
एसटीएफ के अनुसार, राहुल काछी को 2 अगस्त 2026 को हरिद्वार के पिरान कलियर क्षेत्र स्थित एक गेस्ट हाउस से गिरफ्तार किया गया। उसके खिलाफ प्रयागराज के कर्नलगंज थाने में हत्या के प्रयास समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज है और उसकी गिरफ्तारी पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित था।
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि मार्च 2026 में प्रयागराज में अपने साथियों के साथ हुए विवाद के बाद उसने शिवम त्रिपाठी की हत्या की नीयत से फायरिंग और बमबाजी की थी, जिसमें कई लोग घायल हुए थे। घटना के बाद वह गिरफ्तारी से बचने के लिए पहले पश्चिम बंगाल, फिर बहराइच और बाद में हरिद्वार में छिपकर रह रहा था।
एसटीएफ ने बताया कि राहुल काछी का लंबा आपराधिक इतिहास है। उसके खिलाफ हत्या, हत्या के प्रयास, आर्म्स एक्ट, गैंगस्टर एक्ट सहित कई संगीन धाराओं में प्रयागराज के विभिन्न थानों में अनेक मुकदमे दर्ज हैं।
गिरफ्तार आरोपी को अग्रिम विधिक कार्रवाई के लिए संबंधित पुलिस को सौंप दिया गया है।



























Comments