कम छात्र संख्या वाले विद्यालयों का होगा विलय, खाली स्कूलों में शुरू होंगी प्री-प्राइमरी कक्षाएं : संदीप सिंह
जनपत की खबर Jul 29, 2026 at 02:20 PM , 39लखनऊ। बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संदीप सिंह ने कहा कि प्रदेश में कम छात्र संख्या वाले परिषदीय विद्यालयों का निकटवर्ती विद्यालयों में विलय किया जाएगा। साथ ही, ऐसे रिक्त विद्यालयों में पहली बार प्री-प्राइमरी पाठशालाओं का संचालन किया जाएगा, ताकि प्रारंभिक शिक्षा को और अधिक मजबूत बनाया जा सके।
उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार ने शिक्षा व्यवस्था में व्यापक सुधार किए हैं। नकल रोकने के लिए अध्यादेश लाकर परीक्षा प्रणाली को पारदर्शी बनाया गया, जबकि पूर्ववर्ती सरकार पर विभिन्न भर्ती एवं प्रतियोगी परीक्षाओं में धांधली और पेपर लीक के मामलों को लेकर सवाल उठाए गए।
राज्यमंत्री ने बताया कि प्रदेश का शिक्षा बजट पूर्ववर्ती सरकार के लगभग 28,000 करोड़ रुपये से बढ़कर अब 1.13 लाख करोड़ रुपये से अधिक हो गया है। वहीं, सरकारी विद्यालयों में छात्र नामांकन 1.34 करोड़ से बढ़कर 1.90 करोड़ तक पहुंच गया है।
उन्होंने कहा कि विद्यालयों में ड्रॉपआउट दर 19 प्रतिशत से घटकर 3 प्रतिशत रह गई है। साथ ही, पाठ्यक्रम में सुधार के साथ ऑपरेशन कायाकल्प के तहत परिषदीय विद्यालयों में 19 प्रमुख मानकों पर सुविधाओं और गुणवत्ता में उल्लेखनीय सुधार हुआ है, जिससे उपलब्धि का स्तर 36 प्रतिशत से बढ़कर 97 प्रतिशत तक पहुंच गया है।































Comments