यू.पी. प्रेस क्लब में राम शब्द बेनूर और कृष्णानंद राय सम्मानित, सृजन सम्मान समारोह में गूंजा काव्यपाठ
अन्य खबरे Jul 28, 2026 at 07:07 PM , 21171वें सृजन सम्मान समारोह में साहित्यकारों और रचनाकारों का हुआ सम्मान, 50 से अधिक कवियों ने प्रस्तुत कीं रचनाएं
लखनऊ। यू.पी. प्रेस क्लब एवं उत्तर प्रदेश साहित्य सभा के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित 171वें सृजन सम्मान समारोह में वरिष्ठ साहित्यकार राम शब्द बेनूर को 'सृजन सम्मान' तथा पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए कृष्णानंद राय को 'सृजन प्रेरणा सम्मान' से अलंकृत किया गया।
समारोह में हसीब सिद्दीकी, शिव शरण सिंह, सर्वेश अस्थाना, भ्रमर बैसवारी एवं राम प्रकाश ने दोनों सम्मानित हस्तियों को शॉल, प्रतीक चिह्न और सम्मान-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।
कार्यक्रम का संयोजन प्रतिभा श्रीवास्तव ने किया, जबकि संचालन शीतल बाजपेयी ने किया। इस अवसर पर साहित्य, संस्कृति और सामाजिक सरोकारों से जुड़े अनेक प्रतिष्ठित साहित्यकार एवं रचनाकार उपस्थित रहे।
सम्मान समारोह के बाद आयोजित भव्य कवि सम्मेलन एवं काव्य गोष्ठी में डॉ. सुभाष रसिया, योगी योगेश शुक्ल, सच्चिदानंद शलभ, मुकुल महान, विनोद शंकर शुक्ल, जहाँआरा, पूर्णिमा बेदार, अनिता अरोड़ा, पूजा श्रीवास्तव, राधा बिष्ट, हरिमोहन बाजपेयी, डॉ. संतोष राजपाल, अरविंद झा, राजीव वत्सल, प्रतिभा गुप्ता, डॉ. सुभाष गुरुदेव, मुन्ना पाठक, गिरधर खरे, खालिद हुसैन, प्रमोद श्रीवास्तव, रश्मि श्रीवास्तव, मनस्वी श्वेता, अमित श्रीवास्तव, अशोक राठौर, सुनीता चतुर्वेदी, दीपक शर्मा, अच्युतानंद जैसवाल, सार्थक सहित 50 से अधिक रचनाकारों ने अपनी रचनाओं का प्रभावशाली पाठ कर श्रोताओं की खूब सराहना बटोरी।
समारोह में साहित्य, संस्कृति और पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले रचनाकारों के कार्यों की सराहना की गई तथा साहित्यिक सृजन को समाज के लिए प्रेरणादायी बताया गया।



























Comments