लखनऊ के नए विधायक निवास की 7वीं मंजिल से गिरे पूर्व विधायक नानकदीन भुर्जी, हालत गंभीर

अन्य खबरे , 30

भाजपा के पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ से जुड़े हैं पूर्व विधायक; ICU में भर्ती, पुलिस सभी पहलुओं की कर रही जांच

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के नावेल्टी चौराहे के पास स्थित नए विधायक निवास में सोमवार को एक गंभीर घटना सामने आई। भाजपा के पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ से जुड़े पूर्व विधायक एवं पूर्व मंत्री नानकदीन भुर्जी संदिग्ध परिस्थितियों में भवन की सातवीं मंजिल से नीचे गिर गए।

घटना के तुरंत बाद उन्हें गंभीर अवस्था में अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका उपचार आईसीयू में चल रहा है। चिकित्सकों के अनुसार उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए और जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ करने के साथ ही घटनास्थल के साक्ष्य और सीसीटीवी फुटेज की भी जांच कर रही है।

प्रारंभिक स्तर पर विभिन्न संभावनाओं पर विचार किया जा रहा है। हालांकि आत्महत्या के प्रयास अथवा अन्य किसी कारण की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही घटना के वास्तविक कारणों के संबंध में कुछ कहा जा सकेगा।

फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है, जबकि नानकदीन भुर्जी का इलाज अस्पताल में जारी है।

Related Articles

Comments

Back to Top