यूपी में देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 15 IPS अधिकारियों के तबादले; लखनऊ को मिला नया पुलिस कमिश्नर

अन्य खबरे , 33

अमरेंद्र के. सेंगर बने डीजी अभिसूचना, तरुण गाबा संभालेंगे लखनऊ पुलिस कमिश्नर का पद; कई जोनों और प्रमुख इकाइयों में नई तैनाती

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने देर रात पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 15 वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों के तबादले कर दिए। जारी तबादला सूची में कई महत्वपूर्ण पदों पर नई नियुक्तियां की गई हैं। राजधानी लखनऊ सहित प्रयागराज, गोरखपुर और वाराणसी में भी वरिष्ठ अधिकारियों की नई तैनाती की गई है।

जारी आदेश के अनुसार अमरेंद्र के. सेंगर को लखनऊ पुलिस कमिश्नर के पद से हटाकर पुलिस महानिदेशक (अभिसूचना) नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही उन्हें डीजी सुरक्षा का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है। वहीं तरुण गाबा को लखनऊ का नया पुलिस कमिश्नर बनाया गया है।

सरकार ने पीयूष मोर्डिया को पुलिस कमिश्नर प्रयागराज, मुथा अशोक जैन को डीजी अग्निशमन एवं आपात सेवाएं, राम कुमार को एडीजी गोरखपुर जोन तथा नवीन अरोरा को एडीजी वाराणसी जोन की जिम्मेदारी सौंपी है।

इसी क्रम में भगवान स्वरूप श्रीवास्तव को एडीजी तकनीकी सेवाएं, धर्मवीर को आईजी पीएसी पूर्वी जोन, प्रयागराज, मोहित गुप्ता को आईजी भ्रष्टाचार निवारण संगठन, विनोद कुमार सिंह को आईजी विशेष जांच, जोगेंद्र कुमार को आईजी पीटीएस मुरादाबाद तथा आनंद सुरेशराव कुलकर्णी को सचिव (गृह) नियुक्त किया गया है।

सरकार के इस व्यापक प्रशासनिक फेरबदल को प्रदेश की कानून-व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था और पुलिस प्रशासन को और अधिक प्रभावी एवं मजबूत बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। नई तैनाती पाने वाले अधिकारी शीघ्र ही अपने-अपने पदों का कार्यभार ग्रहण करेंगे।

Related Articles

Comments

Back to Top